पलामू में नहीं थम रहा तेंदुए का आतंक, 6 साल की मासूम को बनाया तीसरा शिकार, इलाके में फैली दहशत

Published : Dec 20, 2022, 06:10 PM ISTUpdated : Dec 20, 2022, 06:18 PM IST
पलामू में नहीं थम रहा तेंदुए का आतंक, 6 साल की मासूम को बनाया तीसरा शिकार, इलाके में फैली दहशत

सार

झारखंड के पलामू में एक तेंदुए का आतंक लगातार जारी है। पिछले 10 दिनों में वन्यजीव ने तीसरी बार इंसानों पर हमला किया। यहां एक 6 साल की बच्ची पर हमला करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। वन विभाग इसे आदमखोर कर सकता है घोषित।  

गढ़वा (garhwa). झारखंड के गढ़वा जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पिछले 10 दिनों से एक तेंदूए का आतंक फैला हुआ है। उसने अभी तक तीन बार हमला करते हुए तीन मासूमों को अपना शिकार बनाया। बीते दिन तेंदुए ने एक 6 साल के मासूम को अपना शिकार बनाया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।  वहीं वन विभाग का मानना है कि तीनों ही घटनाए एक ही वन्यजीव ने की होगी। विभाग तेंदुए को आदमखोर घोषित करने पर विचार कर रहा है। (leopard attack minor girl).

फ्रेश होने के लिए जा रही थी बच्ची, तभी किया हमला
वन विभाग के अधिकारी शशि कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से  जानकारी मिली की एक तेंदुआ मासूम बच्ची को अपने मुंह से दबा कर जंगल की ओर ले जा रहा था। बच्ची को खतरें में देख गांववाले उसको बचाने के लिए तेंदुए की तरफ दौड़ पड़े। भीड़ को आता देख तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। भीड़ ने वहां भी उसका पीछा किया तो वह बच्ची का शव छोड़कर भाग गया। तेंदुए के द्वारा बच्ची के गर्दन में हमला करने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी। मृतक बच्ची की पहचान सीता कुमारी निवासी रंका क्षेत्र के सेवडीह गांव के रूप में हुई। वह घर से कुछ दूर बने वाशरूम में फ्रेश होने के लिए जा रही थी तभी तेंदुए ने हमला कर दिया।

दिया जाएगा उचित मुआवजा, इलाके में फैली दहशत
घटना की जानकारी पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपए का तुरंत पेमेंट किया। इसके साथ ही परिजनों को भरोसा दिलाया कि सभी आवश्यक कार्रवाही होने के बाद परिवार को उचित कंपन्सेशन दिया जाएगा। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम  ने लोगों को अलर्ट रहने को कहा है।

पहले भी दो मासूमों को बना चुका है शिकार
वन विभाग को आशंका है कि इस घटना से पहले पलामू संभाग में हुई दोनों घटनाएं एक ही वन्यजीव द्वारा की गई है। दरअसल 10 दिसंबर को चिपदोहर इलाके में तेंदुए ने एक 12 साल के बच्चे की जान ले ली। इसके बाद 14 दिसंबर के दिन रोडो गांव में तेंदुए फिर हमला करते हुए 6 साल के बच्चे को अपना शिकार बनाया था। वन विभाग इसी तेंदुए द्वारा हमला करने की संभावना जाहिर की है। हालांकि इस बारे में कोई प्रूफ नहीं है।

वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए बच्ची के हमले वाले स्पॉट में पिंजरा लगाया गया है। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। इसके साथ ही तेंदुए को आदमखोर घोषित करने की तैयारी की जा रही है ताकि उचित कार्रवाही की जा सके।

यह भी पढ़े- बस्ती में घुस आया ये खूंखार जानवर, घर की चौखट पर बैठे युवक पर कर दिया हमला

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गोवा नाइट क्लब हादसा: झारखंड के 2 भाइयों की मौत, अंतिम संस्कार में पूरा गांव रोया
झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम