
रांची. झारखंड के साहिबगंज जिले से क्रूरता की हद पार करने वाला हत्या का जो मामला सामने आया है, उसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। कैसे 25 साल के दिलदार अंसारी ने अपनी ही पत्नी रिबिका पहाड़िया का मर्डर उसकी लाश के 50 से ज्यादा टुकड़े कर दिए। इसके बाद एक-एक करके फेंक दिया। आरोपी लाश के टुकड़े करने के लिए बाजार से इलेक्ट्रिक कटर खरीदकर लाया था। पुलिस ने अब तक लाश के 12 टुकड़े ही बरामद कर लिए हैं। वहीं बाकी की तलाश जारी है।
पुलिस थाने में की थी दिलदार और रिबिका ने लव मैरिज
हैरानी की बात है कि आरोपी दिलदार अंसारी ने रिबिका से महज एक महीने पहले ही लव मैरिज की थी। हालांकि दोनों दो साल से रिलेशन में थे। वह शादी करना चाह रहे थे, लेकिन उनके परिवार वालों ने इसकी रजामंदी नहीं थी। मामले की जानकारी देते हुए डीआईजी सुदर्शन मंडल ने बताया कि रिबिका के पिता सुर्जा पहाड़िया और मां चांदी पहाड़िन दोनों के संबंधों का विरोध कर रहे थे। इसके बाद वह घर से भाग गए। फिर दोनों भागर थाने पहुंचे और पुलिस ने उनकी शादी करा दी।
( मृतक लड़की के शव के वो टुकड़े जो पुलिस ने बरामद किए हैं।)
इस वजह से दिलदार ने रिबिका को मार डाला
रिबिका से शादी करने के बाद दिलदार अपने घर पहुंचा। जहां उसकी पहले से पहली पत्नी मौजूद थी। आरोपी की यह दूसरी शादी थी। उसके साथ पहली पत्नी भी साथ ही रहती थी। एक सप्ताह तक तो सब ठीक चला, लेकिन फिर तीनों के बीच झगड़ा होने लगा था। बस इसी से छुटकारा पाने के लिए दिलदार ने रिबिका की हत्या कर दी। फिर दो दिन पहले थाने पहुंचकर पत्नी की गुम होने की शिकायत करा दी।
6 भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी रिबिका
रिबिका आदिम पहाड़िया जनजातीय समुदाय की थी। रिबिका शादी से पहले साहेबगंज के डोडा पहाड़ में अपने परिवार के साथ रहती थी। वह अपने परिवार में 6 भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। जबिक उसकी हत्या करने वाला आरोपी दिलदार अंसारी एक विशेष समुदाय से आता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
जानिए क्या है पूरा मामला...कैसे हुआ पूरा खुलासा
बता दें कि यह पूरा मामला साहिबगंज जिले के बोरियो थाने इलाके में शनिवार देर शाम सामने आया। जहां लोगों को आंगनवाड़ी भवन के पीछे कुत्तों का झुंड दिखाई दिया। जो मांस के टुकड़ों को नोच-नोचकर खा रहे थे। जब लोग पास पहुंचे तो पता चला कि यह मांस किसी जानवर का नहीं, बल्कि मानव शरीर के हैं। पुलिस को सूचित कर बुलाया गया। इसके बाद पुलिस जांच करते हुए पास में बने एक खंडर भवन में गई, जहां एक लड़की के लाश के टुकड़े फर्श पर बिखरे हुए थे तो वहीं कुछ टुकड़ों को बोरे में भरकर रखा गया था। बता दें कि जहां से शव मिला है, वह दिलबाग के मामा का घर है।
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।