गिरिडीह में शर्मनाक घटना: लिफ्ट देने के बहाने दो महिलाओं को बनाया शिकार, चारों ने चलती गाड़ी में किया गलत काम

Published : Jul 02, 2022, 05:11 PM IST
गिरिडीह में शर्मनाक घटना: लिफ्ट देने के बहाने दो महिलाओं को बनाया शिकार, चारों ने चलती गाड़ी में किया गलत काम

सार

झारखंड के गिरीडीह में शुक्रवार 1 जुलाई के दिन शर्मनाक घटना हुई। जिसमें आरोपियों ने चलती कार में दो महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िताओं के मना करने के बाद भी आरोपी रात भर उन्हे घुमाते रहे और घटना को  अंजाम दिया।

गिरिडीह ( giridih). झारखंड के गिरिडीह जिले में शुक्रवार 1 जुलाई की रात शर्मसार कर देने वाली घटना हुई है। दरअसल यहां दो महिलाओं के साथ लिफ्ट देने के बहाने गैंग रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िताओं का आरोप है कि बोलेरो सवार चार युवकों ने बारी-बारी से दोनों के साथ चलती गाड़ी में गलत काम किया। दोनों महिलाएं गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बदवारा के समीप शनिवार की सुबह मिली। खुद के साथ गलत होने की जानकारी उन्होंने ग्रामीणों को दी। गांववालों ने इस घटना की जानकारी नजदीकी थाने में दी। उनकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पीड़िताओं को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। दोनों महिलाएं पुलिस की सुरक्षा के बीच अस्पताल में इलाजरत हैं। दोनों गिरिडीह के गांवा और बिरनी की रहने वाली हैं। एक महिला की उम्र 35 तो दूसरे की 45 है।  थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों के साथ गलत हुआ है कि नहीं इसका पता मेडिकल के बाद चलेगा। फिलहाल दोनों अस्पताल में इलाजरत हैं।

पब्लिक वाहन नहीं मिला तो निजी गाड़ी वालों से मांगी लिफ्ट
महिला ने पुलिस को बताया है कि दोनों शुक्रवार को देवघर में अपना इलाज कराने गई थी। देर शाम हो जाने के कारण घर वापस आने के लिए उन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं मिला। फिर उन्हें बोलेरो सवार 4 युवकों ने लिफ्ट दिया। कुछ दूर चलने के बाद युवकों ने उनके साथ छेड़खानी शुरु कर दी। विरोध करने के बावजूद युवकों की गलत हरकत जारी रही। गाड़ी रोकने का बोलने पर भी उन्होने बोलेरों को नहीं रोका। इसके बाद रात भर चारो युवकों ने बारी-बारी से उनके साथ उनके साथ गलत काम किया। फिर सुबह उन्हें बदवारा पतरो नदी के पास उतार बोलेरो सवार आरोपी युवक मौके से भाग निकले। महिलाओं का कहना है कि एक आरोपी की फ़ोटो उनके मोबाइल में है।

रात भर वाहन पर घुमाते रहे
महिलाओं का कहना था कि बोलेरो सवार चारो युवक रात भर दोनों को इधर-उधर घुमाते रहे। चलती गाड़ी में ही उनके साथ दुष्कर्म करते रहे। विरोध के बावजूद उनके साथ चारो युवकों ने गलत किया। लिफ्ट मांगने के बाद पहले युवकों ने उन्हें बोलेरो की पिछली सीट पर बैठाया। इसके कुछ देर बाद पहले एक महिला को जबरन आगे की सीट पर ले आए। फिर बारी-बारी से दोंनो के साथ वारदात को अंजाम दिया।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ranchi के 10 बेस्ट स्कूल, जहां से हर साल निकलते हैं टॉपर्स
गोवा नाइट क्लब हादसा: झारखंड के 2 भाइयों की मौत, अंतिम संस्कार में पूरा गांव रोया