झारखंड सड़क हादसा: बस-बाइक में हुई टक्कर, दर्दनाक हादसे में बाइक सवार पिता- पुत्र की मौके पर मौत

Published : Jul 02, 2022, 01:13 PM IST
झारखंड सड़क हादसा: बस-बाइक में हुई टक्कर, दर्दनाक हादसे में बाइक सवार पिता- पुत्र की मौके पर मौत

सार

झारखंड के लातेहार में शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में  एक ही परिवार के पिता पुत्र की मौत हो गई। बस ने  बाइक में इतनी जोर से टक्कर मारी की नाबालिग बच्चा और पिता का शरीर बस की बॉडी मेंं ही फंसे रह गए।

लातेहार (latehar). झारखंड  के लातेहार में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस एक्सीडेंट में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। यह हादसा चंदवा थाना क्षेत्र के रांची डालटेनगंज NH39 स्थित सासंग गांव के पास हुआ। घटनास्थल पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान चंदवा थाना क्षेत्र के राखात गांव  निवासी दिनेश भुइयां (32) और  पुत्र शिव भुइयां (4) के रूप में हुई। घटना के बाद बस का चालक बस मौके पर छोड़ भाग निकला। दोनों का शव बस के अगले हिस्से में फंस गया। पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस को पुलिस ने जब्त कर लिया है। इसके साथ  ही मामले की जांच कर रही है।

चार वर्षीय पुत्र के साथ ससुराल से वापस लौट रहा था मृतक
घटनास्थल पर पहुंचे मृतकों के परिजनों ने बताया कि दिनेश भुइयां दूसरे राज्य में ईट भट्टा में काम करता था। 4 दिन पहले ही वह छुट्टी पर अपने घर वापस आया था। शुक्रवार को वह अपने 4 वर्षीय बच्चे के साथ लातेहार में अपने ससुराल गया था। शनिवार की सुबह वह बच्चे के साथ ससुराल से अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। मृतक का दो और बच्चे हैं। पत्नी, दोनों बच्चे समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

नहीं पहना था हेलमेट
स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक चला रहे दिनेश और उसके पुत्र ने हेलमेट नहीं पहना था। अगर दोनों ने हेलमेट पहनी होती तो उनकी जान बच सकती थी। इधर, घटना के बाद बस पर बैठे यात्रियों को भी काफी परेशानी हुई। घटना के बाद बस के यात्रियों को दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य स्थान पर भेजा गया। इस मामले में पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

स्थानीय लोगों ने की मुआवजे की मांग, बीडीओ ने दिया आश्वासन
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। लोगों का कहना था कि यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती है, इसके बाद भी  प्रशासन इन सब मामलों में मौन रहता है। यहां काफी हाई स्पीड में  वाहनों का ऑपरेशन होता है। साथ ही मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिलाने की मांग भी स्थानीय लोगों द्वारा की गई। घटनास्थल पर पहुंचे बीडीओ विजय कुमार और इंस्पेक्टर मदन कुमार शर्मा ने मृतक के आश्रितों को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा व अन्य सुविधाएं देने का आश्वासन दिया। 

यह भी पढ़े-  जमशेदपुर में 20 मिनट तक सड़क पर पड़ा रहा युवक, पॉकेट में रखे आधार कार्ड से हुआ खुलासा

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Today Weather in Delhi: दिल्ली-नोएडा में राहत, रांची-रायपुर में तूफान-बिजली की चेतावनी! जानिए 10 शहरों का मौसम
Today Weather in Delhi: रांची-रायपुर में तूफान-बारिश, पटना-पुणे में 37°C गर्मी! दिल्ली समेत 10 शहरों का वेदर अपडेट