दो समलैंगिक बहुओं को हुआ प्यार...आपस में बनाने लगीं शारीरिक संबंध, दोनों की 15 मिनट के अंदर हो गई मौत

Published : Jan 16, 2023, 05:33 PM ISTUpdated : Jan 16, 2023, 05:47 PM IST
 दो समलैंगिक बहुओं को हुआ प्यार...आपस में बनाने लगीं शारीरिक संबंध, दोनों की 15 मिनट के अंदर हो गई मौत

सार

साथ जिएंगे और साथ ही मर जाएंगे, इस कहावत को सच कर देने वाली एक शॉकिंग खबर झारखंड के गिरिडीह जिले से सामने आई है। जहां दो महिलाओं ने एक दूसरे के प्यार की खातिर 15 मिनट के अंदर मौत को गले लगा लिया। दोनों महिलाएं शादीशुदा थीं और उनके  बीच समलैंगिक रिश्ते थे।

रांची. झारखंड के गिरिडीह से एक सनसनीखेज न्यूज सामने आई है। जहां एक महिला की सुसाइड की खबर सुनते ही दूसरी महिला ने भी अपनी जान दे दी। एक ही गांव में दो मौतें एक साथ होने से हड़कंप मचा हुआ है। बताते चलें की मृतक दोनों महिलाएं शादीशुदा थीं और उनके बीच समलैंगिक रिश्ते थे। वह एक-दूसर बेपनाह मोहब्बत करती थीं। बताया जा रहा है कि दोनों के रिश्ते को लेकर परिजनों के विरोध के बाद दोनों महिलाओं ने यह खौफनाक कदम उठाया है।

साथ जीने-मरने की कसमें खा चुकी थीं...15 मिनट में दोनों की मौत
दरअसल, यह शॉकिंग मामला गिरिडीह जिले के चांगोसिंगा गांव की है। जहां दो महिलाओं ने रविवार के दिन 15 मिनट के अंतर से एक ही दिन सुसाइड कर लिया। बताया जाता है कि दोनों साथ जीने-मरने की कसमें खा चुकी थीं। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों  के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है।  

 दोनों की करतूतों से गांव का माहौल बिगड़ने लगा था!
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि दोनों महिलाओं के बीच पिछले चार-पांच सालों से समलैंगिक संबंध थे। वह एक-दूसरे को प्यार करती थीं। पति और परिवार के मना करने के बाद भी उन्होंने मिलना नहीं छोड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों ने पारिवारिक लोक लाज को भी ताक पर रख दिया था। दोनों की करतूतों से गांव का माहौल भी बिगड़ने लगा था। लेकिन खुलकर कोई कुछ नहीं बोल पाता था। अब जब दोनों के रिश्तो की जानकारी परिजनों को पता चली तो उनको एक दूसरे से मिलन से रोका जाने लगा था। इसे लेकर दोनों महिलाएं तनाव में रहने लगी थीं।  

एक ने लगाई फांसी तो दूसरे ने खाया जहर
बता दें कि जब दोनों को मिलन से रोके जाने लगा तो 25 साल की एक महिला ने खौफनाक कदम उठाते हुए जहर खा लिया था। वहीं जब इसकी सूचना 30 साल की दूसरी महिला को पता चली तो वह भी खुद को रोक नहीं पाई और कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जहां दोनों ने सुसाइड किया है उसमें से एक महिला का यह ससुराल था, वही दूसरी महिला का मायका था।  समलैंगिक संबंधों के कारण एक महिला अपने ससुराल के बजाय अपने मायके में रहने लगी और उसकी शादी भी टूट गई थी। 

यह भी पढ़ें-होटल में 7 लड़कों के साथ थीं 3 लड़कियां, किसी ने नहीं पहने थे कपड़े, कंडीशन देख पुलिसवालों को भी आ गई शर्म
 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: बिहार-झारखंड के 18 जिलों में अलर्ट, कहीं भारी बारिश तो कहीं तेज हवा का खतरा
Weather Update 17 july 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी झमाझम बारिश? जानिए आपके जिले का पूरा हाल