झारखंड के गोड्‌डा में ऑनर कीलिंग का अनोखा मामला.. नाबालिग बहन की मौत पर रोने वाला भाई ही निकला कातिल

Published : Jul 20, 2022, 05:57 PM IST
झारखंड के गोड्‌डा में ऑनर कीलिंग का अनोखा मामला.. नाबालिग बहन की मौत पर रोने वाला भाई ही निकला कातिल

सार

झारखंड के गोड्डा जिलें में कातिल भाई ने 13 जुलाई के दिन अपनी बहन की हत्या करने के बाद पुलिस को झूठी रेप की कहानी सुना कर गुमराह करता रहा। पर पुलिस की जांच में सच बाहर आ ही गया। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी भाई को अरेस्ट कर लिया है।

गोड्डा. झारखंड राज्य के गोड्‌डा जिले में नाबालिग बहन की हत्या पर आंसू बहाने वाला भाई ही बहन का हत्यारा निकला। बचने के लिए उसने दुष्कर्म की झूठी कहानी भी गढ़ी थी। मगर पुलिस की जांच में मामला कुछ और ही निकल कर सामने आया। मामले का खुलासा करते हुए उसकी सारी साजिश को फेल कर दिया। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। 

13 जुलाई को हुई थी नाबालिग की हत्या, मारने के बाद शव कुएं में फेका
झारखंड की गोड्डा पुलिस ने ऑनर कीलिंग से जुड़े एक मामले का खुलासा किया है। घटना गोड्डा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की है जहां के मखनी गांव में पिछले 13 तारीख को एक नाबालिग लड़की की हत्या हुई थी। हत्या करने के बाद लड़की के शव को कुएं में फेंक दिया गया था। इस घटना के बाद परिजनों का आरोप था कि लड़की की हत्या रेप के बाद की गई है, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना की जांच पुलिस ने शुरू कर दी थी। इस पुलिस के वरीय अधिकारियों ने एसआईटी टीम गठित कर मामले के जांच का आदेश दिया था। घटना के 6 दिन बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया तो पता चला कि लड़की की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि भाई ने ही की थी। हत्यारा लड़की का ममेरा भाई ही निकला जिसके बाद पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके पास से वो चाकू भी बरामद किया है, जिससे लड़की के सिर पर वार किया गया था। 

दूसरे लड़के साथ था प्रेम-प्रसंग, इज्जत बचाने के लिए ले ली जान
पुलिस के पूछताछ के दौरान आरोपी भाई ने अपना जुर्म कबूल लिया। उसने कहा कि मृतक नाबालिग को किसी दूसरे लड़के के साथ देख लिया था, जिसके बाद इज्जत बचाने के लिए उसने लड़की के साथ मारपीट की और गुस्से में गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मुफ्फसिल इंस्पेक्टर विनेश लाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि हत्या के कुछ घण्टे के बाद तक भी पुलिस को लड़की के घरवालों ने हत्या की सूचना नहीं दी थी। मामले की छानबीन के दौरान पुलिस को मृतक के ममेरे भाई पर शक हुआ और शक के आधार पर उससे पूछताछ शुरू की गई। 

आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया
पुलिस ने बताया कि भाई ने गुस्से में उसके सिर पर चाकू भी मारा था। हत्या करने के बाद शव को कुएं में फेंक दिया। इस घटना के बाद रेप की झूठी कहानी भी गढ़ी गई थी, लेकिन पुलिस ने साक्ष्यों के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े- बारिश में देरी से स्कूल पहुंची छात्रा, प्रबंधक ने पढ़ाई के बहाने कमरे में बुलाकर की घिनौनी हरकत

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jharkhand Crime News: सरकारी नौकरी के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला? CCL कर्मचारी की हत्या से सनसनी
Jharkhand Crime: चॉकलेट मांगी तो मामा ने थमा दी पिस्तौल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत