पोती ने ही दादा को लगाया 11.80 लाख का चूना, पिता की वजह से ऐसे खुला राज

Published : Dec 08, 2020, 04:09 PM IST
पोती ने ही दादा को लगाया 11.80 लाख का चूना, पिता की वजह से ऐसे खुला राज

सार

पुलिस की एक टीम कोलकाता गई। दोनों को वहां से गिरफ्तार कर धनबाद ले आई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से साढ़े 8 लाख रुपए बरामद करने में सफलता भी पाई है। पुलिस के मुताबिक अभी आरोपियों से पूछताछ चल रही है, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।  

धनबाद (Jharkhand) । पोती ने अपने ही दादा के बैंक अकाउंट से 11.80 लाख रुपए निकाल लिया। उसने ऐसा करने के लिए एक मित्र की मदद भी ली। हालांकि मामले का खुलासा होने पर कोलकाता से साइबर सेल की स्पेशल टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना धनबाद जिले के भूली की है।

यह है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक भूली निवासी राकेश कुमार ने अपने माता-पिता के खाते से अवैध निकासी की शिकायत धनबाद थाने में दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि पोती ने अपने मित्र के साथ मिलकर अपने बीसीसीएल से अवकाश प्राप्त दादा-दादी के खाते से 11 लाख 80 हजार की अवैध निकासी कर ली।

कोलकाता से हुई गिरफ्तारी
पुलिस की एक टीम कोलकाता गई। दोनों को वहां से गिरफ्तार कर धनबाद ले आई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से साढ़े 8 लाख रुपए बरामद करने में सफलता भी पाई है। पुलिस के मुताबिक अभी आरोपियों से पूछताछ चल रही है, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।


 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jharkhand Crime News: सरकारी नौकरी के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला? CCL कर्मचारी की हत्या से सनसनी
Jharkhand Crime: चॉकलेट मांगी तो मामा ने थमा दी पिस्तौल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत