झारखंड के हजारीबाग में अचानक ऐसा क्या हुआ कि मच गया हड़कंप, 15 मजदूरों ने भागकर बचाई जान

Published : Jul 30, 2022, 03:42 PM IST
झारखंड के हजारीबाग में अचानक ऐसा क्या हुआ कि मच गया हड़कंप, 15 मजदूरों ने भागकर बचाई जान

सार

चोरका नदी में अवैध बालू लोडिंग के दौरान तीन ट्रैक्टर भारी बाढ़ के कारण बह गए और दूर जाकर बालू के नीचे जमींदोज हो गए थे।  नदी में पानी बढ़ जाने के कारण बाढ़ आ गया और 3 ट्रैक्टर नदी में बह गए।

हजारीबाग. हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड के सिरमा पंचायत के चोरका नदी में अचानक बाढ़ सी स्थिति बन गई। तेज बारिश के बाद बाढ़ का पानी आ जाने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार चोरका नदी से मजदूर अवैध रूप से बालू निकाल रहे थे। ट्रैक्टर भी नदी के बीच में लगा हुआ था। उसमें बालू को लोड किया जा रहा था। इसी दौरान नदी में पानी बढ़ जाने के कारण बाढ़ आ गया और 3 ट्रैक्टर नदी में बह गए। वहीं , 15 मजदूरों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

अवैध खनन में लगे थे टैक्टर
हालांकि बाद में पानी कम होने पर नदी में बहे ट्रैक्टर को जेसीबी और मजदूरों की मदद से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि बड़कागांव में बालू का अवैध धंधा जोरों पर चल रहा है। तभी तो चोरका नदी में बालू लदे ट्रैक्टर बहने की घटना ने इलाके में अवैध बालू के कारोबार की पोल खोल कर रख दी है। वहीं इस बारे में प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है। 

घंटों मशक्कत के बाद जमींदोज हुए ट्रैक्टर को जेसीबी से निकाला गया
मिली जानकारी के अनुसार चोरका नदी में अवैध बालू लोडिंग के दौरान तीन ट्रैक्टर भारी बाढ़ के कारण बह गए और दूर जाकर बालू के नीचे जमींदोज हो गए थे। बालू में 8 से 10  फीट नीचे दब जाने के कारण तीनों ट्रैक्टर के इंजन खराब हो गए हैं। ट्रैक्टर को घंटों मशक्कत के बाद निकाला गया। ग्रामीणों ने बताया कि सभी  ट्रैक्टर  बड़कागांव, केरेडारी और हजारीबाग क्षेत्र के हैं। बता दें, गुरुवार और शुक्रवार को हुई जोरदार बारिश ने पूरे बड़कागांव को जलमग्न कर दिया। प्रखंड की तमाम नदियों में बाढ़ आ गई। नदी और तालाब का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं सूखे पड़े खेतों में भी पानी भर गया है।

इसे भी पढ़ें-  
झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: बढ़ाई गई डॉक्टरों के रिटायरमेंट की उम्र, पहले थी 65 साल

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Viral Video: ठेके में पहुंची ‘VIP कस्टमर’ बंदरिया, शराब पी और वहीं लगा ली झपकी
Ranchi Airport Flights: रांची में बिगड़ा मौसम, IndiGo ने 24 उड़ानें रद्द कीं, यात्रियों की बढ़ी परेशानी