बच्चे को जब मालूम चला कि उसकी दोनों किडनियां फेल हो चुकी हैं, तो वो रो पड़ा...फिर बनाया एक वीडियो

Published : Sep 10, 2020, 04:49 PM ISTUpdated : Sep 10, 2020, 04:51 PM IST
बच्चे को जब मालूम चला कि उसकी दोनों किडनियां फेल हो चुकी हैं, तो वो रो पड़ा...फिर बनाया एक वीडियो

सार

इस बच्चे का सपना है कि वो आईआईटीयन बने। अपने घर-परिवार और समाज का नाम रोशन करे। लेकिन जिंदगी में एक बड़ी रुकावट आ गई है। उसकी दोनों किडनी फेल हो गई हैं। बच्चा अपने जीवन और सपने को बचाने जद्दोजहद कर रहा है। हालांकि उसने उम्मीद नहीं छोड़ी है। बच्चे ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके लोगों से मदद की अपील की है। इस बीच मुख्यमंत्री ने उसे मदद का भरोसा दिलाया है।

बोकारो, झारखंड. जिंदगी में कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। यह बच्चा भी अपने सपनों को लेकर बहुत उत्साहित है, लेकिन एक सबसे पहले उसे अपनी जिंदगी बचानी होगी। इस बच्चे का सपना है कि वो आईआईटीयन बने। अपने घर-परिवार और समाज का नाम रोशन करे। लेकिन जिंदगी में एक बड़ी रुकावट आ गई है। उसकी दोनों किडनी फेल हो गई हैं। बच्चा अपने जीवन और सपने को बचाने जद्दोजहद कर रहा है। हालांकि उसने उम्मीद नहीं छोड़ी है। बच्चे ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके लोगों से मदद की अपील की है। इस बीच मुख्यमंत्री ने उसे मदद का भरोसा दिलाया है।


मेरा ठीक होना जरूरी है...
भंडारीदह के रहने वाले निखिल निश्चल ने सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में लोगों ने मदद की अपील की है। उसने कहा कि वो आईआईटीयन बनना चाहता है। इसके लिए उसका स्वस्थ्य होना आवश्यक है। उसे इलाज के लिए लोगों की आर्थिक मदद की जरूरत है। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग उसकी मदद को आगे आए हैं। 

मुख्यमंत्री ने दिलाया मदद का भरोसा

इस बीच किसी ने बच्चे का वायरल वीडियो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, शिक्ष मंत्री जगरनाथ महतो, जामा की विधायक सीता सोरेन और बोकारो के डीसी को टैग कर दिया। मुख्यमंत्री ने बोकारो के कलेक्टर को मामला दिखवाते हुए बच्चे का इलाज असाध्य रोग उपचार योजना के अंतर्गत कराने के निर्देश दिए हैं।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 22 July 2026: बिहार-झारखंड में कहां बरसेंगे बादल, कहां मिलेगी राहत? जानें आपके जिले का ताजा हाल
Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल