14 जुलाई तक झारखंड में होगी भारी बाारिश, प्रदेश में एक्टिव हुआ मानसून, अभी औसत से कम बरसात

Published : Jul 11, 2022, 01:00 PM ISTUpdated : Jul 11, 2022, 01:02 PM IST
14 जुलाई तक झारखंड में होगी भारी बाारिश, प्रदेश में एक्टिव हुआ मानसून, अभी औसत से कम बरसात

सार

बारिश को लेकर फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। राज्य के लगभग सभी जिलों में रविवार से ही बारिश हो रही है। 14 जुलाई तक भारी बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। राज्य में अभी उम्मीद के अनुसार बारिश नहीं हुई है। 

रांची. देशभर में मानसून सक्रिय है। कई राज्यों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं तो कई राज्यों में अच्छी बारिश का इंतजार है। झारखंड के लोगों को अभी अच्छी बारिश के लिए इंतजार करना होगा। राज्य में मानसून जारी है लेकिन जरूरत से कम बारिश हो रही है। राज्य में हर जगहों पर रुक-रुक कर बारिश हो रही है। राज्य के 22 जिले में सामान्य से कम बारिश हुई है। 18 जून को राज्य में मानसून प्रवेश कर गया था। लेकिन अब तक सामान्य से 47% कम बारिश हुई है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार मानसून आने के बाद 10 जुलाई तक झारखंड में सिर्फ 152.3 एमएम बारिश हुई है। जबकि 285.6 एमएम बारिश अब तक होनी चाहिए थी।

मालूम हो की राज्य में मानसून सक्रिय है। 14 जुलाई तक भारी बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। रांची में सिर्फ 152.3 तो जमशेदपुर में 300.6 एमएम हुई बारिश। मौसम विभाग की आंकड़ों की मानें तो इस वर्ष अब तक जमशेदपुर में 300.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि 328.7 एमएम बारिश अब तक होनी चाइए थी। राज्य के दो जिले पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में ही सिर्फ सामान्य बारिश हुई है। अन्य जिलों में काफी कम बारिश हुई है। रांची में अबतक 152.3 एमएम बारिश हुई है।

उमस भरी गर्मी से मिली राहत
रविवार दोपहर बाद से राज्य में सभी जगहों पर झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। 10 जुलाई सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। दोपहर बाद जमकर बारिश हुई। रात-भर बूंदा बूंदी होती रही। मौसम विभाग की मानें तो 4 दिन अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना है। अगले चार दिनों तक पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। सोमवार सुबह से ही राज्य में कई जगहों बार बारिश ही रही है। वहीं कई ग्रामीण इलाकों में बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

इसे भी पढ़ें- होने वाले दामाद ने इंटरव्यू के लिए साले को रांची बुलाया, होटल में नाश्ता लेकर गया तो इस हालत में मिले दो लोग

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

देश को झकझोर देने वाली खबर: बेटे के शव को सब्जी के थैले में लेकर घर पहुंचा बेबस पिता
2013 के बाद पहली बार, झारखंड में बैलेट पेपर से होंगे निकाय चुनाव