झारखंड को दहलाने की कोशिश नाकामयाब, माओवादियों द्वारा छिपा कर रखे गए भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Published : Oct 31, 2022, 04:10 PM IST
झारखंड को दहलाने की कोशिश नाकामयाब, माओवादियों द्वारा छिपा कर रखे गए भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सार

झारखंड में पुलिस द्वारा माओवादियों के खतरनाक मंसूबों को विफल करते हुए उनके द्वारा छिपा कर रखे गए भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद किया है।

लातेहार(Jharkhand). झारखंड में पुलिस द्वारा माओवादियों के खतरनाक मंसूबों को विफल करते हुए उनके द्वारा छिपा कर रखे गए भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बूढ़ा पहाड़ के आस-पास के इलाका में माओवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत ही एक्टिव हुआ और सर्च ऑपरेशन चलाया गया, इस दौरान बूढ़ा पहाड़ के पास जंगल में छिपाया गया भारी मात्रा में विस्फोटक पुलिस ने बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बूढ़ा पहाड़ के आस-पास के इलाका में माओवादी भ्रमणशील होने की योजना बना रहे हैं।
माओवादियों का उनका मुख्य मकसद पूर्व से बंकरों में छिपा कर रखे गये अत्याधुनिक हथियार गोला-बारुद और आईईडी बम प्राप्त कर उनका इस्तेमाल नये स्थापित तिसीया, नावाटोली एवं झालुडेड़ा पुलिस कैम्प में तैनात सुरक्षा बलों के खिलाफ करना है। बूढ़ा पहाड़ में पिछले डेढ़ माह से सफलता पूर्वक चलाए गए पुलिस के अभियान के बाद बूढ़ा पहाड़ में सक्रिय सभी भाकपा माओवादी अपने तीन दशक के गढ़ को छोड़कर फरार होने को विवश हो गए थे।

पुलिस ने बरामद किया खतरनाक विस्फोटक 
स्पेशल ऑपरेशन लातेहार जिला बल कोबरा 203, एजी 8, बीडीडीएस 12, सीआरपीएफ 218 के द्वारा लातेहार जिला बल बारेसाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ा पहाड़, चट्टान पानी एवं जोक पानी पहाड़ क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाकर भाकपा माओवादी को खदेड़ा गया। भाकपा माओवादियों के द्वारा छुपाकर रखे गए इन स्थानों से आईडी प्रेसर, आईडी हैंड ग्रेंड व गोला बारूद रखा गया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि भाकपा माओवादी का सेफ जोन माने जाने वाले जगहों पर केन बम लगाकर सुरक्षा बलों को टारगेट करने को लेकर लगाया था। लेकिन पुलिस ने सुझ-बूझ दिखाते हुए न केवल पूरे एरिया को सेफ किया बल्कि सुरक्षित रूप से माओवादियों के बंकरों तक पहुंचे और रखे सभी अत्याधुनिक हथियारों एवं एवं गोला बारूद को जब्त किया।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: बिहार-झारखंड के 18 जिलों में अलर्ट, कहीं भारी बारिश तो कहीं तेज हवा का खतरा
Weather Update 17 july 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी झमाझम बारिश? जानिए आपके जिले का पूरा हाल