एक्ट्रेस रिया को पति ने ही मारी थी गोली! पुलिस को बताई थी लूट की कहानी-हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Published : Dec 29, 2022, 01:37 PM ISTUpdated : Dec 29, 2022, 02:10 PM IST
एक्ट्रेस रिया को पति ने ही मारी थी गोली! पुलिस को बताई थी लूट की कहानी-हुआ चौंकाने वाला खुलासा

सार

झारखंड की अभिनेत्री रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एक्ट्रेस को गोली किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने ही मारी थी। बीवी की हत्या के बाद उसने पुलिस को लूटपाट की झूठी कहानी बताई थी।

रांची(Jharkhand). झारखंड की अभिनेत्री रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एक्ट्रेस को गोली किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने ही मारी थी। बीवी की हत्या के बाद उसने पुलिस को लूटपाट की झूठी कहानी बताई थी। ईशा आलिया के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति डायरेक्टर प्रकाश सिंह अलबेला को गिरफ्तार किया है। पुलिस आज उसे कोर्ट में पेश करेगी।

गौरतलब है कि बीते बुधवार को पश्चिम बंगाल में अभिनेत्री रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रिया के पति ने पुलिस को लूटपाट के विरोध पर रिया की हत्या अज्ञात बदमाशों द्वारा करने की झूठी कहानी बताई थी। हावड़ा ग्रामीण एसपी स्वाति भंगालिया ने बताया रिया कुमारी के परिवार वालों ने उसके पति प्रकाश सिंह अलबेला के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ कई तरह के गंभीर आरोप हैं। परिजनों का कहना है कि वह पहले भी रिया की पिटाई और टॉर्चर करता था। ईशा आलिया की दो साल की छोटी बच्ची है।

दो साल की बच्ची को थाने लाई पुलिस 
कल देर रात तक उनके परिजन बच्ची को थाने से बाहर लाने के लिए परेशान रहे, लेकिन पुलिस ने बगैर किसी आधिकारिक जानकारी के बच्ची को किसी के साथ भेजने से इनकार कर दिया।
ईशा आलिया के रिश्तेदार कोलकाता में रहते हैं जो देर रात थाने पहुंचे। वह बच्ची के लिए दूध और दूसरी जरूरत की चीजें ले गए। जिसके बाद पुलिस ने पूरी तरह इत्मीनान करने के बाद बच्ची को रिया के रिश्तेदारों को देखभाल के लिए सौंप दिया। 

अभिनेत्री के पति ने पुलिस को बताई ये कहानी 
रिया के पति प्रकाश द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक रिया कुमारी अपने पति प्रकाश अलबेला और दो बेटियों के साथ अपनी गाड़ी से कोलकाता जा रहीं थीं। रिया के पति प्रकाश अलबेला भी झालीवुड में बतौर डायरेक्टर काम करते हैं। कोलकाता जाने के दौरान हावड़ा जिले के बगनान के महिषरेखा पुल के पास उन्होंने गाड़ी रोकी। इसी दौरान लूटपाट की नीयत से कुछ अपराधियों ने उनके साथ विवाद किया। इसे देख रिया भी अपराधियों से भिड़ गई और पति को बचाने की कोशिश करने लगी। अपराधियों ने इसी वक्त गोली चला दी। जानकारी के अनुसार गोली रिया कुमारी के कान में लगी। जिससे उसकी मौत हो गई। 

घटना के बाद से ही मामले की जांच में जुटी थी पुलिस 
घटना की जानकारी मिलते ही बगनान पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। मौके पर पति प्रकाश अलबेला का पुलिस ने बयान भी लिया है। अब तक पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद भी शव ले जाने की इजाजत नहीं दी है। वहीं अब रिया के परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस का शक यकीन में बदल गया है और पुलिस ने रिया के पति प्रकाश को हिरासत में ले लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसके पति ने उसकी गोली मारकर हत्या की थी। 

झारखंड फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर 
अभिनेत्री रिया मूल रूप से हजारीबाग की रहने वाली थी। रांची के टैगोर हिल एरिया में उनका फ्लैट था। इसी फ्लैट में वह पति प्रकाश अलबेला और दो साल की बेटी के साथ रहती थी। रिया कुमारी ने साल 2009 में झारखंडी फिल्म इंडस्ट्री झॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने नागपुरी के साथ-साथ भोजपुरी, खोरठा, बांग्ला सहित कई एल्बम में काम किया था। इस इंडस्ट्री में वह अलग पहचान रखती थी। रिया और प्रकाश ने प्रेम विवाह किया था। बताया जाता है कि शुरुआत में प्रकाश ने रिया ऊर्फ ईशा को अपनाने से इनकार कर दिया था। मामला कोर्ट तक पहुंचा था, जिसके बाद दोनों ने शादी की थी। दोनों रांची में ही फ्लैट लेकर रहते थे

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 29 August 2026: बिहार- झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? बारिश और बादलों पर बड़ा अपडेट
Weather Update 28 August 2026: बिहार से झारखंड तक बारिश, जानें पटना-रांची समेत प्रमुख जिलों का हाल