जमशेदपुर में सोने के जेवरात पहनकर ना निकलें, वर्ना हो सकती है ये घटना, 2 मिनट में चोर कर लेते है इन पर हाथ साफ

Published : Jul 19, 2022, 05:04 PM IST
जमशेदपुर में सोने के जेवरात पहनकर ना निकलें, वर्ना हो सकती है ये घटना, 2 मिनट में चोर कर लेते है इन पर हाथ साफ

सार

झारखंड के जमशेदपुर में इन दिनों चैन स्नैचिंग के केस लगातार बढ़ते जा रहे है। इस कारण से पूरे शहर में लोगों के मन में डर का माहौल बना हुआ है। इन मामलों में पुलिस को कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी है।

जमशेदपुर: जमशेदपुर में इन दिनों महिलाएं सोने के जेवरात पहन कर घर से निकलने से कतरा रही हैं। क्योकिं शहर में रोजाना कहीं ना कहीं महिलाएं लूट की शिकार हो रही है। बाइक पर आए बदमाश पल भर में महिलाओं से सोने के चेन, ईयररिंग, कंगन लूट भाग जा रहे है। इस कारण महिलाएं अब सोने के जवराज पहन घर से बाहर निकलने से कतरा रही है। जमशेदपुर पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। इन लूटेरों को पकड़ने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। इससे शहर के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। कई बार को अपराधियों ने चलती बाईक या स्कूटी पर महिलाओं से छिनतई की घटना को अंजाम दिया। स्कूटी से गिर महिलाएं घायल भी हुई। सभी मामलों में पुलिस केस तो दर्ज कर ले रही है। लेकिन अपराधियों को पकड़ने की दिशा में पुलिस कोई उचित पहल करते नहीं दिख रही है। नजीता ये है कि शहर में अपराधियों के हौसले सांतवें आसमान पर हैं। मंगलवार की सुबह भी मानगो थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस रोड में एक महिला से लूट हो गई। बाइक सवार दो अपराधियों ने महिला से चेन और सोने के कंगन लूट लिए। घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। महिला अपने घर के पास ही एक दुकान से सामान लेने आई थी। इसी बीच उनसे लूट हो गई।

18 जुलाई को भी दो महिलाओं से हुई थी लूट
श्रावण माह के पहले सोमवारी को जमशेदपुर में मंदिर से पूजा कर लौट रही दो महिलाओं से बाइक सवार अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। गोविदपुर राम मंदिर के पास पूजा कर घर लौट रही सुनीती देवी से बाइक सवार दो अपराधियों ने लूट कर ली थी। अपराधियों ने उन्हें चाची बोल आवाज लगाई। महिला के पीछे मुड़ कर देखते ही उनसे सोने का चेन लूट फरार हो गए। पीड़ित महिला जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह की मां थी। वहीं, परसुडीह थाना क्षेत्र के रेलवे हॉल्ट के पास बाइक सवार अपराधियों ने दया देवी नामक महिला से भी सोने की चेन लूट ली। दया देवी भी मंदिर से पूजा कर घर लौट रही थी। रास्ते में बाइक से आए दो अपराधियों ने झपट्‌टामार कर सोने का चेन लूट लिया। महिला के शोर मचाने तक अपराधी भागने में सफल रहे। इन दोनों मामलों में केस थाना में दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुजेट से अपराधियों की पहचना कर रही है। 

जुलाई माह में शहर में हुई 13 लूट की घटनाएं
शहर में जुलाई माह में लूट की13 लूट की घटनाएं हुई। इनमें 9 मामलों में ही केस दर्ज किया गया। महिलाओं के अलावा पुरूषों को भी अपराधी अपना निशाना बना रहे हैं। 9 जुलाई को अपराधियों ने शहर के चर्चित रोड डिमना रोड में अपने पति के साथ बाइक पर जा रही एक महिला से पर्स लूट लिया था। 12 जुलाई को कदमा में एक गोलगप्पा विक्रेता रंजय प्रसाद से अपराधियो ने लूट की थी। हालांकि इसमें दो अपराधियों को पकड़ लिया गया है। जबकि 13 जुलाई को भी कदमा में अपराधियों ने गोलगप्पा विक्रेता सुदर्शन साह से 1200 रुपए की लूट कर ली थी। 15 जुलाई को सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में मिंटु कुमार सिंह नामक युवक से पैसे, मोबाइल की लूट हुई थी। 15 जुलाई को बिष्टुपुर के सर्किट हाउस के पास बैंक कर्मी महिला श्वेवेता सिंह से चलती स्कूटी पर अपराधियों ने ईयररिंग छीना था। बैंक कर्मी स्कूटी से गिर घायल भी हुई थी। 16 जुलाई को कदमा बीएच एरिया में घर के बाहर टहल रही महिला प्रभा कुमार से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन छीना था। जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह ने कहा कि गोविंदपुर में पिछले एक सप्ताह में पांच छिनतई की घटनाएं हुई। लेकिन मामले को लेकर केस नहीं दर्ज कराया गया।

यह भी पढ़े- झारखंड में नक्सलियो की सफाई में जुटे जवानों को राज्य सरकार दे रही 55 लाख का बीमा, अन्य सुविधाएं भी देगी

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गोवा नाइट क्लब हादसा: झारखंड के 2 भाइयों की मौत, अंतिम संस्कार में पूरा गांव रोया
झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम