शादी समारोह में रिश्तेदारों को हल्दी खेलना पड़ा भारी, दो महिलाएं छत से गिर कर घायल, गंभीर हालत में किया भर्ती

Published : Jul 05, 2022, 04:07 PM ISTUpdated : Jul 05, 2022, 04:12 PM IST
शादी समारोह में रिश्तेदारों को हल्दी खेलना पड़ा भारी, दो महिलाएं छत से गिर कर घायल, गंभीर हालत में किया भर्ती

सार

जमशेदपुर के मुखियाडांगा गांव में शादी समारोह में खुशियों के बीच अचानक दुख की लहर फैल गई। दरअसल शादी की एक रस्म के समय एक दूसरें को हल्दी लगाने के चक्कर में दो महिलाएं छत से गिर पड़ी। दोनों को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

जमशेदपुर (jamshedpur).जमशेदपुर में एक शादी समारोह में अचानक हुए हादसे ने खुशनुमा माहौल में टेंशन भर दी, साथ ही पूरा इलाके में अफसोस मना रहा है। दरअसल यहां हल्दी का खेल खेलना दो महिलाओं को भारी पड़ गया। शादी की एक रस्म के दौरान दूल्हे के पड़ोस में रहने वाली दो महिलाएं छत से नीचे गिर गई। गंभीर हालत में घायल दोनों का इलाज महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल (एमजीएम) में चल रहा है। घटना मंगलवार की सुबह एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच 33 के पास में स्थित मुखियाडांगा गांव की है। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई। घायलों में पुष्पा लता देवी (34) और शोभा देवी (32) शामिल हैं। दोनों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। छत से गिरने के कारण दोनों की सिर पर गहरी चोट आई है। 

छत पर नहीं है बाउंड्री
जिस घर में शादी होने वाली है, उस घर के छत पर बाउंड्री नहीं कि गई है। शादी के लिए छत को बांस से घेरा गया है। सुबह ही दूल्हे को हल्दी लगाने की विधि चल रही थी। उसकी रस्म पूरी करने के बाद घर की महिलाएं और पुरूष एक दूसरे के साथ हल्दी लगाने का खेल खेलने लगे। शादी के इस कार्यक्रम में पड़ोस की कुछ महिलाएं भी शामिल होने आईं थी। अन्य महिलाएं दोनों को हल्दी लगाने के लिए दौड़ा रही थी, उनसे बचते हुए दोनों महिलाए छत के किनारे तक आ गई जहां से बाउंड्री न होने के कारण दोनों का पैर फिसल गया। इसमें पुष्पालता और शोभा देवी नामक दो महिलाएं छत से नीचे गिर गई, और गंभीर रूप से घायल हो गई। समारोह में दूल्हे के घरवालें दोनों घायलों को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे।

दो दिनों बाद जाने वाली है बारात
एमजीएम अस्पताल पहुंचे दूल्हे के भाई सनातन दत्ता ने बताया कि 2 दिनों बाद उसके भाई की बारात जमशेदपुर में ही जाने वाली थी। सुबह हल्दी का कार्यक्रम चल रहा था। महिलाएं एक-दूसरे को हल्दी लगा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया।  उन्होने ने कहां कि वे लोग दोनों घायलों का बेहतर इलाज करवाएंगे।

एमजीएम के थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि हल्दी समारोह के दौरान दो महिलाओं के छत से गिर घायल होने की सूचना मिली है। इस मामले में अभी तक थाना में किसी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं कि गई है। रिटन कम्पलेन के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। घायल महिलाएं इलाजरत हैं।
 

यह भी पढ़े- अड्डेबाजी कर रहे युवकों को पुलिस ने खदेड़ा, भगदड़ में कुएं में गिरने से एक कि मौत, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 29 August 2026: बिहार- झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? बारिश और बादलों पर बड़ा अपडेट
Weather Update 28 August 2026: बिहार से झारखंड तक बारिश, जानें पटना-रांची समेत प्रमुख जिलों का हाल