झारखंड़ में IAS अफसर गिरफ्तार, IIT की छात्रा ने कहा-पार्टी में बुलाकर न सिर्फ अश्लील बातें की बल्कि टच भी किया

Published : Jul 05, 2022, 03:08 PM ISTUpdated : Jul 05, 2022, 04:32 PM IST
झारखंड़ में IAS अफसर गिरफ्तार, IIT की छात्रा ने कहा-पार्टी में बुलाकर न सिर्फ अश्लील बातें की बल्कि टच भी किया

सार

झारखंड के खूंटी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक आईएएस अधिकारी पर  छेड़खानी की कोशिश करने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं डीसी कार्यालय में इंटर्नशिप करने आई लड़की ने एसडीएम सैयद रियाज अहमद पर छेड़खानी (सेक्सुअल हैरेसमेंट) के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 


खूंटी. झारखंड आईएएस अधिकारी पर  छेड़खानी की कोशिश करने का आरोप लगा है। यह आरोप राजधानी रांची से सटे खूंटी जिले के एसडीएम सैयद रियाज अहमद पर डीसी कार्यालय में इंटर्नशिप करने आई लड़की ने छेड़खानी (सेक्सुअल हैरेसमेंट) का आरोप लगा महिला थाने में मामला दर्ज कराया है। लड़की ने उनपर आरोप लगाया कि उन्होंने पार्टी में किस करने की कोशिश की। मामला दर्ज होने के बाद खूंटी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 

जानिए क्या है मामला
बता दें कि मामला एक जुलाई का है। सेक्सुअल हैरेसमेंट का मामला दर्ज कराने वाली पीड़िता खूंटी के बाहर की रहने वाली है। वो आईआईटी की छात्रा है और इंटर्नशिप के लिए खूंटी आयी थी। घटना बीते एक जुलाई की है। रात में एसडीएम ने पार्टी के बहाने महिला को बुलाया उससेे अश्लील बातें की और छेड़छाड़ का प्रयास किया। इसके बाद किसी तरह महिला वहां से बचकर निकली और  महिला थाना में शिकायत की.
2021 में खूंटी एसडीएम का पदभार लिया। 

जानिए खूंटी एडीएम के बारे में 
- मूल रूप से नागपुर के रहने वाले हैं रियाज
- 2015 में लिया था जामिया की आइएसएस कआकदमी में प्रवेश लिया था
-  2016 में प्री और मेंन्स तो पास कर लिया पर इंटरव्यू में निराशा हाथ आई। 
-  2017 में चौथे अटेंप्ट में प्री पास करने के बाद मेंस क्लीअर नहीं हुआ।
- 2018 में यूपीएससी में 261वीं रैंक हासिल कर बने आइएएस।

क्या कहते हैं एसपी
खूंटी एसपी अमन कुमार ने कहा- डीसी कार्यालय में इंटर्नशिन करने आई आईआईटी की छात्रा ने खूंटी के एसडीएम रियाज अहमद पर सैक्सूअल हरासमेंट का मामला दर्ज कराया है। एसडीएम को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। लड़की के बयान ले लिए गए हैं।


यह भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ में में 52 साल की महिला से रेप के बाद मर्डर, प्राइवेट पार्ट के साथ बर्बरता-तोड़ डाली गले की हड्डियां

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गोवा नाइट क्लब हादसा: झारखंड के 2 भाइयों की मौत, अंतिम संस्कार में पूरा गांव रोया
झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम