बर्मामाइंस में हुए अमित सिंह हत्याकांड का खुलासा: गोली चलाने वाला आरोपी अरेस्ट,हत्या में उपयोग हथियार भी बरामद

Published : Jul 13, 2022, 07:29 PM ISTUpdated : Jul 13, 2022, 07:31 PM IST
बर्मामाइंस में हुए अमित सिंह हत्याकांड का खुलासा: गोली चलाने वाला आरोपी अरेस्ट,हत्या में उपयोग हथियार भी बरामद

सार

झारखंड के जमशेदपुर के बर्मा माइंस में 8 जुलाई के दिन नशे के बाद झगड़े में एक युवक व उसके साथी पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है, जिसकी जानकारी एसपी विजय शंकर ने दी। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जमशेदपुर. जमशेदपुर पुलिस ने बर्मामाइंस में अमित सिंह की गोली मार हत्या करने के मामले का खुलासा कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी अनूप चक्रवर्ती उर्फ बंगाली को गिरफ्तार किया है। उसी ने अमित सिंह को गोली मारी थी। बुधवार की शाम एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार के आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में नौ मामले दर्ज हैं। प्रेस कॉफ्रेस के दौरान सिटी एसपी के विजय शंकर, सिटी एएसपी सुधांशु जैन, बर्मामाइंस थाना प्रभारी राजू समेत अन्य मौजूद थे।

साथी को मारने के नीयत से चलाई थी गोली, अमित को लग गई
एसएसपी ने बताया कि मृतक, अनूप चक्रवर्ती, सोनू कर्मकार, विक्रम राय घटना की रात शराब पीकर विनोभा भावे आश्रम के पास गए थे। मृतक अनूप चक्रवर्ती का ही दोस्त है। अनूप चक्रवर्ती का सन्नी और छोटू (दोनों भाई) से विवाद था। दोनों भाई भी पहले अनूप चक्रवर्ती के गुट में ही थे। किसी कारण दोनों इस गुट से अलग हो गए थे। इस कारण विवाद भी हुआ था। अनूप अपने दोस्तों के साथ  सन्नी और छोटू को ही खोजने विनोभा भावे आश्रम के पास गया था। दोनों भाई वहां नहीं मिले तो अनूप ने दोनों भाईयों के पड़ोसी छोटू के साथ मारपीट की। इसी दौरान अनूप ने उसे गोली मारने के लिए पिस्तौल निकाल दी। छीनाझपटी में अनूप के साथी अमित सिंह के ही गर्दन में गोली लग गई थी। एसएसपी ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

8 जुलाई की रात हुई थी हत्या
मालूम हो कि बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के सिदो-कान्हु बस्ती में 8 जुलाई की रात अमित सिंह की गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी। गोली उसके गर्दन में लगी थी। उसे टीएमएच लाया गया था जहां उसने दम तोड़ दिया था। मृतक के भाई अनिल सिंह के बयान पर अनूप चक्रवर्ती उर्फ बंगाली, सोनू कर्मकार और विक्रम राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सोनू कर्मकार और विक्रम राय अभी फरार हैं।

यह भी पढ़े- जमशेदपुर में जरा सी बात साथी को दी दर्दनाक मौत, गर्दन में मारी गोली...खून से सन गई पूरी बॉडी

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Redbird Airways का मालिक कौन है? जानें झारखंड में क्रैश एयर एम्बुलेंस के ऑनर की एविएशन जर्नी
Air Ambulance Crash: झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश, डॉ-नर्स, मरीज सब स्वाहा!