जमशेदपुर तिहरा हत्याकांड: लव अफेयर के चक्कर में ली जान, बचाने आई बेटी को भी निपटाया, SSP का ड्रायवर ही आरोपी

Published : Jul 23, 2022, 06:29 PM IST
जमशेदपुर तिहरा हत्याकांड: लव अफेयर के चक्कर में ली जान, बचाने आई बेटी को भी निपटाया, SSP का ड्रायवर ही आरोपी

सार

झारखंड के जमशेदपुर में पुलिस लाइन के फ्लेट में हुए ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने शुक्रवार को शक के आधार पर 7 लोगों को अरेस्ट किया था जिसमें आरोपी एसएसपी का ड्रायवर ही निकला। पूछताछ में उसने  जुर्म करना कबूल कर लिया।

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर जिलें की  पुलिस ने गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन में हुए तिहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। एसएसपी के चालक ने ही तीनों हत्याएं की थी। पुलिस ने आरोपी रामचंद्र सिंह जामुदा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त लोहे का रड भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। शनिवार को जिले के एसएसपी प्रभात कुमार ने पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि 15 घंटे की भीतर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया। आरक्षी चालक ने ही तीनों हत्याएं की थी। प्रेसवार्ता के दौरान सिटी एसपी के विजय शंकर, सिटी एएसपी सुधांशु जैन, डीएसपी कमल किशोर, डीएसपी सीसीआर अनिमेश गुप्ता, गोलमुरी थानेदार अरविंद कुमार आदि मौजूद थे।

किसी और से संबंध के शक में प्रेमी चालक ने की हत्या

एसएसपी ने बताया कि रामचंद्र सिंह जामुदा और महिला पुलिस कर्मी  सविता हेंब्रम के बीच छह साल से जान पहचान थी। चालक महिला सिपाही के घर आना-जाना भी करता था। इसी बीच उसे शक हुआ कि सविता हेंब्रम का किसी और से संबंध है। पिछले डेढ महीनें से दोनों के बीच काफी अनबन हो रही थी। चालक सविता से बात करने वाले युवक की हत्या का प्लान बना रहा था। इसी बीच उसने सविता और उसके मां, बेटी की हत्या कर दी। फिर फ्लैट में ताला लगा चला गया। चालक सोनारी का रहने वाला है और शादीशुदा है। 

19 जुलाई की रात की हत्याएं
एसएसपी ने बताया कि 19 जुलाई की रात आरक्षी चालक ने सविता हेंब्रम, उसकी मां लखिया मुर्मू और बेटी गीता की हत्या की थी। आरक्षी हमेशा महिला पुलिस कर्मी के घर आता-जाता था। 19 जुलाई की रात 10.30 बजे आरक्षी चालक सविता हेंब्रम के घर आया था। किसी और से सविता के प्रेम संबंध को लेकर ही दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद आरक्षी चालक ने सविता हेंब्रम पर लोहे के रड से वार कर दिया। बीच बचाव करने बेटी आई तो उसपर भी रड से हमला किया। शोर सुन सविता की मां कमरे में आई तो उसपर भी वार किया। तीनों की मौत के बाद वह फ्लैट में ताला मार रात करीब 12 बजे चला गया। एसएसपी ने बताया कि चालक और महिला पुलिस कर्मी में 2016 से दोस्ती थी।  

फ्लैट में तीनों का मिला था शव
जानकारी हो कि 21 जुलाई की रात गोलमुरी पुलिस लाइन स्थित फ्लैट में महिला पुलिस कर्मी, उनकी मां और बेटी का शव मिला था। फ्लैट में बाहर से लगा था। शक होने पर दरवाजा तोड़ पुलिस फ्लैट में घुसी तो तीनों का शव बरामद किया। इस हत्याकांड को सुलझाने के लिए पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने के बाद आरक्षी चालक ने अपना जुर्म कबूल लिया। जानकारी हो कि महिला पुलिस कर्मी के पति की मौत नक्सली हमले में हुई थी। पति की नौकरी अनुकंपा पर सविता हेंब्रम मिली थी। वह पुलिस लाइन में अपनी मां और बेटी के साथ रहती थी। इस हत्याकांड को पारिवारिक विवाद को जोड़कर भी देखा गया। लेकिन मामला प्रेम  प्रसंग का निकला।

यह भी पढ़े- जमशेदपुर की शॉकिंग खबर: महिला सिपाही के फ्लैट में बंद था ताला, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो इस हाल में मिले 3 लोग

 झारखंड राज्य के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरीः देश के 5वां और प्रदेश का पहला सिंथेटिक ट्रैक बोकारो में बनकर तैयार

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ranchi के 10 बेस्ट स्कूल, जहां से हर साल निकलते हैं टॉपर्स
गोवा नाइट क्लब हादसा: झारखंड के 2 भाइयों की मौत, अंतिम संस्कार में पूरा गांव रोया