जमशेदपुर में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा... खरकई बांध का गेट खुलने से, झारखंड प्रशासन अलर्ट मोड पर

झारखंड में हो रही लगातार बारिश से वहां की नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। जिसके कारण कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए है। भारी बारिश के कारण ओड़िशा के खरकई डैम खुलने से उसका असर प्रदेश में दिख सकता है, इसको लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।
 

Sanjay Chaturvedi | Published : Jul 18, 2022 12:33 PM IST

जमशेदपुर. झारखंड में लगातार बारिश के कारण जमशेदपुर सहित पूरे कोल्हान में डैम के जलस्तर में वृद्वि हुई है। इसके बाद ओडिशा के व्यांगबिल स्थित खरकई डैम का जलस्तर बढ़ने के बाद इसके गेट खोल दिए गए हैं। गेट खुलने की सूचना मिलने के बाद जमशेदपुर में मानगो, शास्त्री नगर, जुगसलाई और बागबेड़ा के नदी के तटीय इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। मानगो नगर निगम (एमएमसी) ने स्वर्णरेखा नदी किनारे रहने वालों को चेतावनी जारी की है कि वे अपना घर छोड़ दें और ऊंचे स्थानों पर चले जाएं। इसके लिए मानगो नगर निगम की तरफ से नदी तट के इलाकों में माइक से घोषणा की जा रही है। 

Latest Videos

माइकिंग कर लोगों को किया जा रहा अलर्ट
जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने इलाके का जायजा लिया और जेएनएसी के कर्मचारियों ने वाहन पर माइक बांधकर इलाके के लोगों को अलर्ट किया। लोगों को बताया जा रहा है कि खरकाई और स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ सकता है। इससे नदी के किनारे स्थित घरों में पानी घुस सकता है। इसलिए लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं. निचले स्थानों से निकलकर ऊंचे स्थानों पर आ जाएं। 

शेल्टर होम बनाए गए
जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए शेल्टर होम का इंतजाम किया गया है। यदि प्रदेश में बाढ़ के हालात बनते है तो  लोग आसानी से शेल्टर होम में पहुंच सकते हैं। मानगो नगर निगम ने भी लोगों के लिए तीन शेल्टर होम का प्रबंध किया है। 

आकस्मिक स्थिति बनने पर जान माल की सुरक्षा के निर्देश 
नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए स्थानीय निकाय एवं प्रखंड प्रशासन को सतर्क रहने के आदेश दिए गए। आकस्मिक स्थिति बन जाने पर त्वरित कार्रवाई कर जान माल की सुरक्षा की व्यवस्था करें। इसके लिए प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाकर रखें। स्थानीय लोगों से अपील किया गया कि नदी किनारे या तटीय क्षेत्र की तरफ नहीं जाएं। अपने परिवार एवं जानमाल की सुरक्षा को देखते हुए ऊंचाई वाले स्थानों में रहें।

यह भी पढ़े- पंचखेरो डैम हादसाः डूबे परिवार में से दो के शव 20 घंटे बाद मिले, 6 बच्चे अभी भी लापता, खोज रही NDRF की टीम

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh