Shocking: सरकारी अस्पताल में बच्चे ने जन्म लिया और 10 मिनट के अंदर दो महिला चोर लेकर भागीं, CCTV में घटना कैद

झारखंड (Jharkhand) के धनबाद (Dhanbad) में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज (SNMMCH) से दो महिलाओं ने बच्‍चा चोरी करने की घटना को अंजाम दिया। जिसकी करतूत CCTV कैमरा में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक महिला नवजात बच्चे को गोद में लेकर अस्पताल से बाहर निकल रही है। दूसरी तरफ नवजात की मां का रो-रो कर बुरा हाल है।
 

Asianet News Hindi | Published : Oct 21, 2021 3:53 AM IST / Updated: Oct 21 2021, 09:29 AM IST

धनबाद। झारखंड के धनबाद (Dhanbad) में सरकारी अस्पताल (Government Hospital) से दिनदहाड़े बच्चा चोरी हो गया और प्रबंधन को भनक तक नहीं लगी। ऐसे में सबसे बड़े अस्पताल SNMCH यानि शहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो गए हैं। यहां बुधवार दोपहर में एक नवजात बच्चे ने जन्म दिया और 10 मिनट बाद ही दो महिलाएं चुराकर गायब हो गईं। पीड़ित परिजन ने इसकी शिकायत अस्पताल प्रबंधन से की। इसके बाद जब सीसीटीवी (CCTV) को खंगाला गया तो दो महिलाएं बच्चे को लेकर भागती नजर आईं। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी में दिख रही महिलाओं की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, भूली की रहने वाली गुड़िया देवी ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया था। उसने अभी ठीक से अपने बेटे को देखा भी नहीं था कि वो चोरी हो गया। इससे महिला का बुरा हाल है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक महिला नवजात बच्चे को गोद में लेकर अस्पताल से बाहर निकल रही है।

दो अनजान शख्स बच्चा चोरी कर भाग रहे थे, लोगों ने पकड़ा तो सामने आई डराने वाली सच्चाई

बच्चे की मां ने मार्मिक अपील की...
गुड़िया को मंगलवार को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी दिन महिला ने बच्चे को जन्म दिया और कुछ ही घंटों के भीतर एक महिला ने मां से उसके कलेजे के टुकड़े को जुदा कर दिया। नवजात बच्चे की मां ने चोरी करने वाली महिलाओं से मार्मिक अपील की और बच्चे को वापस लौटाने की गुहार लगाई। 

महिला बोली- बच्चा बड़ा प्यारा है और लेकर भाग गई
गुड़िया की सास राधिका देवी ने बताया कि बच्चे के जन्म के बाद दो महिला वार्ड में आईं। एक ने कहा कि आपका बच्चा बहुत प्यारा है। थोड़ा गोद में खिला लेती हूं। इसके बाद राधिका देवी अपना मोबाइल चार्जर में लगाने लगी, तब तक वह नवजात को लेकर फरार हो गई। 

बच्चा चोरी के अफवाह में मारे गए किसान को दो लाख का मुआवजा देगी कमलनाथ सरकार

10 मिनट में महिलाएं ले भागी
प्रसव कक्ष से नर्स ममता कुमारी ने दोपहर में 2.35 बजे गुड़िया और उसके परिजन को नवजात बेटा सौंपा था। करीब 2.45 बजे के आसपास दो महिलाएं वार्ड में आई। वार्ड में गुड़िया देवी की सास राधिका देवी से बहाने से बच्चे को लेकर भाग निकलीं। कैमरे में देखा जा सकता है कि दो महिला वार्ड में गईं। इसमें एक पीली साड़ी पहने हुए महिला नवजात को लेकर जन औषधि केंद्र के रास्ते ओपीडी की ओर चली गई। उसके साथ एक और महिला थी। दोनों ने अपने-अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। ओपीडी के बाहर पहले से ही एक महिला लाल रंग की साड़ी पहने खड़ी थी। लाल रंग की साड़ी पहने महिला के साथ एक करीब 7 साल की लड़की भी थी। नवजात को गोद लेकर दोनों अलग-अलग रास्ते से फरार हो गईं। 

पति से बोली- मैं प्रेग्नेंट हूं...मान गया पति लेकिन इतनी जल्दी वो पिता बन जाएगा, उम्मीद ना थी

घंटों से रैकी कर रही थी महिलाएं
अस्पताल प्रबंधन का मानना है कि महिलाएं नवजात की चोरी के लिए कई घंटे से रैकी कर रही थीं। चोरी होने वाले नवजात से पहले दो और प्रसव कराए गए। इसमें एक बेटी और एक बेटा था। लेकिन सॉफ्ट टारगेट गुड़िया देवी ही बनी। क्योंकि गुड़िया देवी के पास सिर्फ उसकी सास ही थी। इसलिए आसानी से बातों में उलझाकर घटना को अंजाम दे दिया।

 

अस्पताल प्रबंधन मामले की जांच कर रहा है। सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करेंगे। इसके लिए कई प्रवेश द्वार बंद होंगे। एक प्रवेश द्वार बनाने का प्रस्ताव पुन: भेजा जाएगा। फंड के अभाव में काम पेंडिंग है। मामले में कर्मचारियों का कोई दोष नहीं है।- डॉ. एके वर्णवाल, अधीक्षक, SNMCH।

 

यहां पहले विक्षिप्त महिला से रेप हुआ था
इससे पहले भी अस्पताल में सुरक्षा में लापरवाही की वजह से विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म हो गया था। इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए। अस्पताल से बच्चा चोरी होने के बाद महिला के परिजन ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने के बाद सरायढेला थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली।पुलिस अस्पताल के कर्मियों से भी पूछताछ कर रही है ताकि आरोपी महिला का सुराग मिल सके। 

Share this article
click me!