साले से खुन्नस खाने लगा था जीजा, अपने ही घर में तैयार कराई एक कब्र और रुला दिए खून के आंसू

Published : Aug 10, 2020, 01:31 PM IST
साले से खुन्नस खाने लगा था जीजा, अपने ही घर में तैयार कराई एक कब्र और रुला दिए खून के आंसू

सार

अपनी पत्नी को पीटते समय जीजा को साले की दखलअंदाजी कतई रास नहीं आती थी। धीरे-धीरे जीजा को साले से नफरत होने लगी। एक दिन उसने साले को सबक सिखाने की ठानी। उसने साले के 4 साल के मासूम को उठवाया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद अपने ही घर में कब्र खोदकर उसे दफना दिया। घटना 6 अगस्त की है। अब जाकर पुलिस ने इस मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठाया है। जीजा ने अपने एक दोस्त की मदद से बच्चे को उठवाया था।


जामताड़ा, झारखंड. अपनी पत्नी को पीटते समय जीजा को साले की दखलअंदाजी कतई रास नहीं आती थी। धीरे-धीरे जीजा को साले से नफरत होने लगी। एक दिन उसने साले को सबक सिखाने की ठानी। उसने साले के 4 साल के मासूम को उठवाया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद अपने ही घर में कब्र खोदकर उसे दफना दिया। घटना 6 अगस्त की है। अब जाकर पुलिस ने इस मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठाया है। जीजा ने अपने एक दोस्त की मदद से बच्चे को उठवाया था। मामला नामुपाड़ा का है। आरोपी इब्राहिम शेख ने 5 हजार रुपए देकर अपने दोस्त शुभान से साले एंथोनी शेख के बेटे हुसैन का किडनैप कराया था। पुलिस ने इस मामले में इब्राहिम की मां सबीना को भी आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कहा कि वो अपने जीजा को जिंदगीभर का दर्द देना चाहता था। हालांकि पीड़ित ने पहले ही जीजा पर अपने बच्चे के अपहरण का शक जताया था।

मर्डर के बाद ससुराल आ गया था आरोपी...
पीड़ित एंथोनी का पैतृक घर देवघर में है। नामुपाड़ा में बच्चे की हत्या के बाद आरोपी इब्राहिम अपनी ससुराल आ गया था, ताकि कोई शक न करे। पुलिस ने जब आरोपी को उठाया, तो वो गुमराह करता रहा। लेकिन बाद में उसने माना कि बच्चे को उसने अपने ही घर में दफनाया है। पुलिस जब घर पहुंची, तो सबीना ने इसका विरोध किया। बाद में उसने माना कि घटना के बारे में उसे पता था।


जीजा और साले पड़ोसी हैं। आरोपी ने प्रेम विवाह किया था। लेकिन कुछ समय बाद ही दम्पती में कलह होने लगी। इब्राहिम अकसर अपनी पत्नी को पीटता था। कभी-कभार एंथोनी अपनी बहन को बचाने पहुंच जाता था। एक बार एंथोनी से इब्राहिम से धक्का-मुक्की कर दी थी। यह बात आरोपी को बुरी लगी थी। बेटे की मौत पर पिता ने पुलिस से हाथ जोड़कर कहा कि आरोपी को फांसी चढ़ेगी, तब ही उसके बेटे की रूह को राहत मिलेगी। उसके कलेजे को भी ठंडक मिलेगी। एसडीओपी अरविंद उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। तीनों को कड़ी सजा होगी।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गोवा नाइट क्लब हादसा: झारखंड के 2 भाइयों की मौत, अंतिम संस्कार में पूरा गांव रोया
झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम