झारखंडः चुनावी सरगर्मियां हुईं तेज, भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की 5 वीं लिस्ट

Published : Nov 21, 2019, 07:52 AM IST
झारखंडः चुनावी सरगर्मियां हुईं तेज, भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की 5 वीं लिस्ट

सार

भारतीय जनता पार्टी ने अपने 15 उम्मीदवारों की एक सूची जारी की है। प्रत्याशियों की पांचवीं लिस्ट में बीजेपी ने आठ उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। बीजेपी ने पाकुड़ से बेनी प्रसाद गुप्ता को मैदान में उतारा है, तो वहीं रामगढ़ से रणंजय कुमार को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 की तारिखों के ऐलान के बाद से एक ओर जहां राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। वहीं, पहले चरण के मतदान की तारिख भी नजदीक आ रही है। इन सब के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने 15 उम्मीदवारों की एक सूची जारी की है। प्रत्याशियों की पांचवीं लिस्ट में बीजेपी ने आठ उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। बीजेपी ने पाकुड़ से बेनी प्रसाद गुप्ता को मैदान में उतारा है, तो वहीं रामगढ़ से रणंजय कुमार को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया उप प्रमुख संजय मयूख ने इसकी जानकारी दी। 

इनको मिला टिकट 

भाजपा ने पाकुड़- बेनी प्रसाद गुप्ता प्रत्याशी, रामगढ़- रणंजय कुमार प्रत्याशी, डुमरी- प्रदीप साहू प्रत्याशी, बड़कागांव- लोकनाथ महतो प्रत्याशी, गोमिया- लक्ष्मण नायक प्रत्याशी, टुंडी- विक्रम पांडेय प्रत्याशी, कांके- समरी लाल प्रत्याशी, जमशेदपुर पश्चिम- देवेन्द्र सिंह प्रत्याशी, बता दें, झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार से बीजेपी के स्टार प्रचारकों का प्रचार अभियान शुरू हो जाएगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को मनिका और लोहरदगा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। 

30 नवंबर को है पहले चरण की वोटिंग 

गौरतलब है कि झारखंड में सभी 81 विधानसभा सीटों पर पांच चरणों में मतदान होना है. ये मतदान 30 नवंबर, 7, 12, 16 और 20 दिसंबर को होगा. मतदान के बाद मतगणना 23 दिसंबर को होगी. वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर के आखिरी सप्‍ताह में खत्‍म हो जाएगा।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

2013 के बाद पहली बार, झारखंड में बैलेट पेपर से होंगे निकाय चुनाव
Ranchi के 10 बेस्ट स्कूल, जहां से हर साल निकलते हैं टॉपर्स