कौन हैं लालू को सजा सुनाने वाले जज की दु्ल्हन, जिन्होंने रिटायर्ड होने से पहले की शादी, दिलचस्प है लव स्टोरी

Published : Sep 05, 2022, 02:33 PM ISTUpdated : Sep 05, 2022, 02:41 PM IST
कौन हैं लालू को सजा सुनाने वाले जज की दु्ल्हन, जिन्होंने रिटायर्ड होने से पहले की शादी, दिलचस्प है लव स्टोरी

सार

झारखंड से प्रेम-प्रेसंग और विवाह का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। जहां लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले में सज सनाने वाले जज  शिवपाल सिंह गोड्‌डा ने रिटायर्ड होने से एक साल पहले शादी की है। उनकी नई दुल्हन उनसे 9 साल छोटी हैं।   

रांची/ पटना. झारखंड के गोड्‌डा जिले में प्यार की एक अनोखी मिशाल देखने को मिली है। जिला जल और वकील के बीच प्यार का मामला चर्चा का विषय बना है। दोनों मंदिर में शादी करने के बाद चर्चा में आए। जज 59 साल के हैं, जबकि उनकी दूसरी पत्नी उनसे 9 साल छोटी है। राजद के सुप्रिमो लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले को दो मामलों में सजा सुनाने वाले जज शिवपाल सिंह (59) एक फिर चर्चा में है। उन्होंने अपने से 9 साल की छोटी वकील नूतन तिवारी से दुसरी शादी की है। बच्चों की रजामंदी से 2 सितंबर को झारखंड के दुमका जिले के वासुकीनाथ मंदिर में दोनों ने शादी रचाई।

 रिटायर्ड होने से एक साल पहले वकील को बनाया दुल्हन 
 शिवपाल सिंह गोड्‌डा के जिला जज प्रथम श्रेणी के पद पर हैं। जबकि उनकी प्रेमिका नूतन तिवारी गोड्‌डा कोर्ट में वकालत करती हैं। शिवपाल सिंह ने ही लालू यादव के चारा घोटाला केस में सजा सुनाई थी। शिवपाल सिंह अगले साल ही रिटायर्ड होने वाले थे। उन्हें कड़क मिजाज के जज के रुप में जाना जाता है। 

बच्चों की रजामंदी से रजाई शादी
जज शिवपाल सिंह के पत्नी का 2006 में निधन हुआ था। उनका एक पुत्र और एक पुत्री है। जबकि नूतन तिवारी के पति का भी निधन कुछ साल पहले हुआ था। नूतन तिवारी की एक बैटी है। तीनों बच्चों की सहमति से दोनों ने मंदिर में जाकर शादी रचाई। उनके इस शादी की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। दोनों एक दूसरे से शादी कर खुश हैं। दोनों की शादी में परिवार के कई लोग शामिल हुए। नूतन तिवारी भाजपा से भी जुड़ी हैं। 

कोर्ट में ही हुई दोनों की मुलाकात
गोड्‌डा कोर्ट में ही जज शिवपाल सिंह और वकील नूतन तिवारी की मुलाकात हुई थी। फिर दोनों में दोस्ती हुई और दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। शादी करने की बात दोनों ने अपने बच्चों से कही तो बच्चे भी राजी हो गए। दोनों अब खुशी-खुशी एक साथ हैं।


यह भी पढ़ें-सुहागरात पर सफेद चादर बिछाकर दुल्हन का कराया वर्जिनिटी टेस्ट, फेल हुई तो दूल्हे ने पार की सारी हदें...
 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 29 August 2026: बिहार- झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? बारिश और बादलों पर बड़ा अपडेट
Weather Update 28 August 2026: बिहार से झारखंड तक बारिश, जानें पटना-रांची समेत प्रमुख जिलों का हाल