'मर जाऊंगी..भैया छोड़ दो, लेकिन हैवानों का दिल नहीं पसीजा, 7 दोस्तों ने 13 साल की लड़की से किया गैंगरेप

Published : Aug 29, 2021, 02:03 PM ISTUpdated : Aug 29, 2021, 05:11 PM IST
'मर जाऊंगी..भैया छोड़ दो, लेकिन हैवानों का दिल नहीं पसीजा, 7 दोस्तों ने 13 साल की लड़की से किया गैंगरेप

सार

झारखंड की राजधानी रांची से एक दोस्ती जैसे पवित्र रिश्ते को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 13 साल की लड़की के साथ उसके एक दोस्त ने 6 लड़के के साथ मिलकर गैंगरेप किया। इसके बाद पीड़िता बेहोशी हालत में उसकी सहेली के घर छोड़कर फरार हो गए।

रांची, झारखंड की राजधानी रांची से एक दोस्ती जैसे पवित्र रिश्ते को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 13 साल की लड़की के साथ उसके एक दोस्त ने 6 लड़के के साथ मिलकर गैंगरेप किया। इसके बाद पीड़िता बेहोशी हालत में उसकी सहेली के घर छोड़कर फरार हो गए।

दोस्त ने उन दरिंदों के साथ संबंध बनाने का कहा...
दरअसल, दरिंदगी की यह घटना  मांडर थाना क्षेत्र की है। जहां पीड़िता अपने गांव के एक लड़के के साथ घूमने के लिए गई हुई थी। आरोपी उसे सुनसान इलाके में ले गया, जहां पहले से 6 लड़के मौजूद थे। इसके बाद उसके दोस्त ने उन दरिंदों के साथ संबंध बनाने का कहा। लेकिन जब लड़की ने मना किया तो उसको जान से मारने की धमकी दी। फिर बारी-बारी सभी उसके साथ हैवानियत करते रहे। 

पूरी रात डरी-सहमी रही, एक पल भी नहीं लगी नींद
पीड़िता उनके सामने हाथ-पैर जोड़ती रही, भैया छोड़ दो मैं मर जाऊंगी, लेकिन हैवानों ने उसकी एक नहीं सुनी। किसी का दिल नहीं पसीजा उल्टा उसके साथ मारपीट कर दरिंदगी करते रहे। फिर उसे सहेली के घर छोड़कर भाग गए। पीड़िता पूरी रात डरी सहमी रही, एक पल के लिए भी उसकी नींद नहीं लगी। 

यह भी पढ़ें-पत्नी ने पहले पी शराब फिर की पति की हत्या, सास से बोली-तेरे बेटे को मार डाला..3 माह पहले हुई थी शादी

बेटी ने परिजनों को सुनाई हैवानों की क्रूरता की कहानी
पीड़िता ने अगले दिन शुक्रवार को घर आकर सारी कहानी अपने परिजनों को बताई, इसके बाद घरवालों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने लड़की का मेडिकल जांच के बाद उसे अस्पतल में भर्ती कराया। साथ ही छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपी अभी भी फरार है, जिनकी धरपकड़ जारी है।

यह भी पढ़ें-पत्नी ने कराई पति की हत्या, पुलिस से बोली-उसे मारना मेरी मजबूरी थी, रोजना घुट-घटुकर नहीं मर सकती थी

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गोवा नाइट क्लब हादसा: झारखंड के 2 भाइयों की मौत, अंतिम संस्कार में पूरा गांव रोया
झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम