रांची में नूंह DSP जैसी महिला दरोगा की हत्या! चेकिंग के दौरान पिकअप से रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

Published : Jul 20, 2022, 10:25 AM ISTUpdated : Jul 20, 2022, 10:39 AM IST
रांची में नूंह DSP जैसी महिला दरोगा की हत्या! चेकिंग के दौरान पिकअप से रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

सार

एंटी क्राइम चेकिंग में लगी महिला दरोगा संध्या टोपनो की पिकअप वैन से कुचल कर हत्या कर दी है।  संध्या टोपनो हुलहुंडू के पास एंटी क्राइम चेकिंग कर रही थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रांची. राज्य में अपराधियों ने एक महिला दरोगा की हत्या कर सनसनी मचा दी है। एंटी क्राइम चेकिंग में लगी महिला दरोगा संध्या टोपनो की पिकअप वैन से कुचल कर हत्या कर दी है। घटना रांची जिले के तुपुदाना थाना क्षेत्र के हुलहुंडू के पास की है। बुधवार सुबह लगभग तीन बचे यह हादसा हुआ। जिसमें महिला दरोगा गंभीर रुप से घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए रिम्स लाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अब शव की पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है।  इधर, घटना की सूचना पाकर जिले के कई अफसर रिम्स पहुंचे। संध्या टोपनो 2018 बैच की दरोगा थी। वे तुपुदाना थाना मे ही पदस्थापित थी। इधर, पुलिस ने पिकअप वैन के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वाहन पर सवार अन्य लोगों के बारे में पता लगा रही है। बताया जा रहा है कि भागने के क्रम में रिंग रोड में पिकअप वैन पलट गया। जिसके बाद मौके से ही चालक को गिरफ्तार किया गया। 

सुबह तीन बजे की घटना
बताया जाता है कि संध्या टोपनो हुलहुंडू के पास एंटी क्राइम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सुबह तीन बजे उन्होंने चेकपोस्ट पर एक पिकअप वैन को देख रुकने का इशारा किया। लेकिन चालक ने वाहन को नहीं रोका को महिला दरोगा को कूचलते हुए भाग निकला। पुलिस की टीम ने कुछ दूर तक पिकअप वैन का पीछा भी किया लेकिन चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। 

वाहन पर लदे रहे पशु
जानकारी के अनुसार महिला दरोगा के कूचलने वाले में वाहन से पशु तस्करी की जा रही थी। सिमडेगा से वाहन में पुशओं को भरा गया था। सिमडेगा पुलिस को इसकी सूचना मिली थी। पुलिस ने पीछा शुरु किया तो वाहन लेकर चालक भाग निकला। भागने के क्रम में वाहन ने कई जगहों पर लगे बैरियर को तोड़ दिया। खूंटी पुलिस ने वाहन को पकड़ने के लिए चेकिंग लगाया। वहां भी चकमा देकर चालक पशु लदा वाहन लेकर रांची की ओर भागा। सिमडेगा पुलिस की सूचना पर हुलहुंडू में तुपुदाना पुलिस ने चेकिंग लगाया।

इसी दौरान सफेद रंग का पिकअप वैन को आता देख महिला दरोगा ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने वाहन से महिला दरोगा को कुचल दिया। भागने के क्रम में पुलिस की एक टीम ने पिकअप वाहन का पीछा किया तो तेज रफ्तार पिकअप वैन रिंग रोड में पलट गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया है। तबकि पिकअप वैन पर सवार अन्य पशु तस्कर भागने में सफल रहे। चालक की गिरफ्तारी की पुष्टी जिसे के एसएसपी ने की है। पुलिस वाहन पर सवार अन्य लोगों का पता लगा रही है।

हरियाणा में हुई थी ऐसी घटना
मंगलवार को हरियाणा में नूंह जिले में भी ऐसी घटना सामने आई थी। यहां डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की खनन माफियाओं ने डंपर से कुचलकर हत्या कर दी थी। जिस कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी।  

इसे भी पढ़ें-  CM हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि अरेस्ट, ED के छापे में घर से मिले थे करोड़ कैश, जानें क्या है मामला 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

JAC 12th Result 2026 Date and Time: झारखंड बोर्ड इंटर साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स रिजल्ट की घोषणा कब? जानिए लेटेस्ट अपडेट-संभावित डेट
JAC Class 12th Result 2026 Date: कब आएगा झारखंड इंटर रिजल्ट, UMANG ऐप के मैसेज से बढ़ा कन्फ्यूजन, जानिए लेटेस्ट अपडेट