17 दिन से दुबई में है पति का शव, पत्नी रोते हुए CM से बोली एक बार तो उनके अंतिम दर्शन करा दीजिए...

Published : Jan 15, 2020, 07:20 PM ISTUpdated : Jan 15, 2020, 07:28 PM IST
17 दिन से दुबई में है पति का शव, पत्नी रोते हुए CM से बोली एक बार तो उनके अंतिम दर्शन करा दीजिए...

सार

 17 दिन पहले झारखंड के रहने वाले एक युवक की सऊदी अरब में मौत हो गई थी। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवक की डेड बॉडी भारत लाने के लिए विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर से इसके लिए आग्रह किया है।

रांची, 17 दिन पहले झारखंड के रहने वाले एक युवक की सऊदी अरब में मौत हो गई थी। अभी तक उसका शव घर नहीं आया है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवक की डेड बॉडी भारत लाने के लिए  विदेश मंत्रालय और विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर से इसके लिए आग्रह किया है। 

सऊदी अरब में करता था काम
दरअसल. 28 दिसंबर 2019 को सिंदरी के मनोहरटांड़ निवासी जय प्रकाश महतो की सऊदी अरब में एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। मृतक वहां एक अलकासिम स्थित सऊदी सर्विसेज फॉर एलेक्ट्रोमेकेनिक्स वर्क्स कंपनी में पाइप फिटर का काम करता था।

अंतिम दर्शन की लगाई गुहार
प्रकाश महतो की मौत के बाद से उसकी पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। क्योंकि वह 17 दिन हो जाने के बाद भी उसका चेहरा  तक नहीं देख पाए हैं। इसलिए उन्होंने अपने नए सीएम से निवेदन करके कहा था,  मुख्यमंत्री जी एक बार हमको उसके अंतिम दर्शन करा दीजिए।
 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

2013 के बाद पहली बार, झारखंड में बैलेट पेपर से होंगे निकाय चुनाव
Ranchi के 10 बेस्ट स्कूल, जहां से हर साल निकलते हैं टॉपर्स