चाय पीने से पहले पत्नी की हत्या कर लाश के किए कई टुकड़े, फिर थाने जाकर बोला-सर जेल में डाल दो मुझे

Published : Jul 22, 2020, 07:41 PM IST
चाय पीने से पहले पत्नी की हत्या कर लाश के किए कई टुकड़े, फिर थाने जाकर बोला-सर जेल में डाल दो मुझे

सार

झारखंड में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक हैवान पति ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर अपनी पार्षद पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने लाश के कई टुकड़े कर दिए। इसके बाद थाने पहुंचकर अपना जुर्म कबूल लिया।

गुमला, झारखंड में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक हैवान पति ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर अपनी पार्षद पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने लाश के कई टुकड़े कर दिए। इसके बाद थाने पहुंचकर अपना जुर्म कबूल लिया।

चाय पीने से पहले पत्नी को मार डाला
दरअसल, यह खौफनाक घटना रायडीह प्रखंड के सिलम बरटोली गांव में बुधवार को हुई। जहां पर जीतिया उरांव नाम के युवक ने 28 साल की पत्नी सुकरमनि देवी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने इस वारदात को अंजाम सुबह चाय पीने से पहले दिया है, फिर चाय पीकर खुद को सरेंडर करने के लिए थाने पहंच गया। पुलिस युवक को घटना स्थल पर लेकर आई और शव को बरादम कर मामले की जांच में जुट गई।

सामने आई वारदात के पीछे की वजह
दोनों की करीब पांच साल पहले शादी हुई थी। लेकिन उनको कोई संतान नहीं थी, जिसको लेकर दंपती का अक्सर विवाद होता रहता था। बताया जाता है कि मंगलवार रात को भी उनके बीच झगड़ा हुआ था। जहां सुबह उठते ही पति ने पत्नी ने हत्या कर दी।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Heatwave Forecast:आगरा 46°, प्रयागराज 47°... उत्तर भारत में मई का सबसे गर्म दिन? जानिए अपने शहर का हाल
IMD Heatwave Forecast: भीषण लू की चपेट में दिल्ली, MP, UP-बिहार, जल्द 47°C पारा, झारखंड में बादल