झारखंड क्वारंटीन सेंटर में चल रही अय्याशी, जमातियों के साथ रह रहीं 3 महिलाएं हुईं गर्भवती...

Published : Jul 23, 2020, 07:29 PM ISTUpdated : Jul 23, 2020, 07:35 PM IST
झारखंड क्वारंटीन सेंटर में चल रही अय्याशी,  जमातियों के साथ रह रहीं 3 महिलाएं हुईं गर्भवती...

सार

झारखंड की राजधानी रांची से बेहद ही चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जाहं क्वारंटीन सेंटर में रह रहीं जमात की तीन विदेशी महिलाएं गर्भवती हुईं हैं। खबर सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में प्रशासन ने इस मामले की जांच के लिए एक एडिशनल कलेक्टर को नियुक्त कर दिया है। 

रांची.  झारखंड की राजधानी रांची से बेहद ही चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक क्वारंटीन सेंटर में रह रहीं जमात की तीन विदेशी महिलाएं गर्भवती हुईं हैं। खबर सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। रांची जिला उपायुक्त छवि रंजन ने इस गंभीर मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। 

हड़कंप के बाद एडिशनल कलेक्टर को सौंपा गया मामला
आनन-फानन में प्रशासन ने इस मामले की जांच के लिए एक एडिशनल कलेक्टर को नियुक्त कर दिया है। जो यह पता लगाएंगी कि कैसे यह इतनी बड़ी लापरवाही हुई और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन की धज्जियां क्यों उड़ाई गईं। संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। क्योंकि पांच महीने पहले जब उनको सेंटर भेजा गया था तो उस दौरान वह गर्भवती नहीं थीं।

हाईकोर्ट के वकीलों ने कहा-सख्त कार्रवाई की जाएगी
वहीं इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट के वकीलों का कहना है कि अगर महिला क्वारंटीन सेंटर में रहने के दौरान गर्भवती हुई हैं तो उन्होंने महामारी रोग अधिनियम-2020 का उल्लंघन किया है। ऐसे में उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

ऐसे हुआ महिलाओं के गर्भवती होने का खुलासा
बता दें कि लॉकडाउन व वीजा नियमों के उल्लंघन के मामले में तब्लीगी जमात के 17 विदेशी नागरिकों के खिलाफ मामला दर्ज है। जहां उनको गिरफ्तार कर सभी विदेशी नागरिक को मार्च के महीने में एक क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया था। इसके बाद इन्हें  20 मई को इन्हें बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में भेज दिया गया। फिर हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद मंगलवार को ये सभी जेल से बाहर आ गए थे। इस दौरान जब उनकी मेडीकल जांच की गई तो खुलासा हुआ कि उनके साथ में रह रही तीन महिलाएं गर्भवती हैं। 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

ठेले पर पानीपूरी खाने से 6 साल के बच्चे की मौत, 18 लोग बीमार-वेंडर फरार
JAC 12th Result 2026 Date and Time: झारखंड बोर्ड इंटर साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स रिजल्ट की घोषणा कब? जानिए लेटेस्ट अपडेट-संभावित डेट