रक्षाबंधन के दिन शादी के लाल जोड़े में मिली अनमैरिड लड़की की लाश, माथे पर बिखरा था सुहाग का सिंदूर

Published : Aug 03, 2020, 05:02 PM IST
रक्षाबंधन के दिन शादी के लाल जोड़े में मिली अनमैरिड लड़की की लाश, माथे पर बिखरा था सुहाग का सिंदूर

सार

झारखंड में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां रेलवे पटरी के बीच एक युवती की लाश लाल जोड़े में मिली। हैरानी की बात यह है कि मृतका अविवाहित थी और उसके माथे पर सिंदूर बिखरा हुआ था।

पलामू, झारखंड में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां रेलवे पटरी के बीच एक युवती की लाश लाल जोड़े में मिली। हैरानी की बात यह है कि मृतका अविवाहित थी और उसके माथे पर सिंदूर बिखरा हुआ था। शव देखने वालों का कहना था कि ऐसा लग रहा है जैसे वह शादी करने के लिए आई हो।

शादी के जोड़े में मरी गई लड़की
दरअसल, यह घटना पलामू जिले के पंडवा थाना क्षेत्र में रेलवे पटरी पर हुई। जहां पर पुलिस ने सोमवार के दिन 18 साल की सोनाली कुमारी नाम की युवती का शव बरामद किया। युवती ने आत्महत्या की या फिर यह हत्या है, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। बता दें कि लड़की ने लाल जोड़ा पहना हुआ था, वह शादी वाला था।
 
बेटी की मौत के पीछे पिता ने बताई ये बात
पुलिस ने मृतका के माता-पिता को मौके पर बुलाकर शव उनको सौंप दिया है। पिता ने बताया कि वह रविवार के दिन अपने रिश्तेदार के यहां दूसरे गांव गए थे। इस दौरान बेटी घर पर अकेली थी। जब हमने सोमवार को घर पहुंचे ते वह नहीं थी, कुछ देर बाद इस दुखद घटना के बारे में पता चला। उन्होंने कहा-सोनाली आत्महत्या नहीं कर सकती है, क्योंकि उसको ऐसी कोई परेशानी नहीं थी। उसकी किसी ने हत्या की है।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

JAC Class 12th Result 2026: क्या आज jacresults.com पर जारी होगा झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट? जानिए चेक करने का सबसे आसान तरीका
ठेले पर पानीपूरी खाने से 6 साल के बच्चे की मौत, 18 लोग बीमार-वेंडर फरार