Asianet News Hindi | Published : May 17, 2022 6:19 AM IST / Updated: May 18 2022, 02:23 PM IST

झारखंड पंचायत चुनाव 2022 रिजल्ट : पहले फेस में दूसरे दिन भी वोटों की गिनती जारी, पढ़िए पल-पल की अपडेट्स

सार

रांची :  झारखंड पंचायत चुनाव (Jharkhand Panchayat Chunav 2022) के पहले चरण की मतगणना दूसरे दिन भी जारी है। 21 जिलों के 72 प्रखंडों की 1,127 ग्राम पंचायतों के लिए काउंटिंग चल रही है। कई जगह के रिजल्ट जारी भी हो गए हैं। जीते हुए प्रत्याशियों के समर्थकों का जश्न भी शुरू हो गया है। बता दें कि 14 मई को पहले चरण की वोटिंग हुई थी। ग्राम पंचायत सदस्यों की 7304 सीट, मुखिया की 1,117, पंचायत समिति सदस्यों की 1,256 और जिला परिषद सदस्यों की 143 सीटों पर मतदान हुआ है। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 17 हजार 822, मुखिया के लिए 6,890, पंचायत समिति सदस्य के लिए 4,694 और जिला परिषद सदस्य के लिए 815 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अभी तीन चरण के चुनाव और बाकी हैं। जिसके परिणाम अलग-अलग तारीखों को आएंगे। देखिए कहां किसके हाथ लगी बाजी...
 

02:23 PM (IST) May 18

धनबाद में मुखिया पद पर विजयी प्रत्याशी

पूर्वी टुंडी
लटानी पंचायत - मो ऐनुल हक
पांड्राबेजरा पंचायत - सिता देवी

टुंडी
टुंडी पंचायत - रेखा देवी
रतनपुर पंचायत - गरीबन बीबी

तोपचांची
खेसमी पंचायत - सुचित्रा मंडल
भइंयाचित्रो पंचायत - यास्मीन फातमा

(सोर्स : प्रभात खबर)

01:47 PM (IST) May 18

इन प्रत्याशियों ने लहराया जीत का परचम

ईचागढ़ प्रखंड के देवलटांड पंचायत से विपिन चंद्र मुंडा ने मुखिया पद पर जीत अपने नाम किया है। उन्होंने 227 वोट से अपने प्रतिद्वंदी रामगोपाल सिंह मुंडा को हरा दिया है। तिरुलडीह पंचायत से रिंकी देवी की जीत हुई है। अब वो नई मुखिया बन चुकी हैं। टीकर पंचायत से मेनका सिंह मुंडा, तुता पंचायत से संगीता देवी, सोडो पंचायत से नयन सिंह, सितु पंचायत से लक्ष्मी देवी मुखिया पद पर निर्वाचित हुई हैं।

01:09 PM (IST) May 18

गुमला के वार्डों के विजेता

कोंडरा (रायडीह)
वार्ड-01, शिवन्ती उरांव, 132 वोट

जरजट्टा पंचायत
वार्ड- 07, हेरमन कृल्ला, 129 वोट
वार्ड- 10, पूनम मुण्डा, 162 वोट
वार्ड- 01, रूबी बीबी, 78 वोट

पीबो पंचायत
वार्ड- 05, सुगन्ती देवी, 216 वोट
वार्ड- 02, सुशीला खेस, 95 वोट
वार्ड- 01, कमला देवी, 221 वोट

सिलम पंचायत
वार्ड- 09, सुरेश उरांव, 123 वोट
वार्ड- 07, सरस्वती देवी, 234 वोट
वार्ड- 05, लालधर इन्द्रवार, 87 वोट
वार्ड- 03, देवन्ती तिर्की, 168 वोट
वार्ड- 01, पार्वती देवी, 116 वोट

नवागढ़ पंचायत
वार्ड- 06, मो. तसलीम, 153 वोट
(सोर्स : प्रभात खबर)

11:24 AM (IST) May 18

आधी आबादी की जीत

गुमला के दक्षिणी भरनो पंचायत से शांति उरांव मुखिया निर्वाचित हुई हैं। सिसई के शिवनाथपुरा पंचायत से फ्लोरेंस देवी मुखिया पद पर  तीसरी चुनाव जीती हैं। उन्होंने प्रतिद्वंदी मयंती कुजूर देवी को 610 वोटों से हराया है। अताकोरा पंचायत से मीरा उरांव मुखिया बनी हैं। उनके पति बुधराम उरांव भी मुखिया रह चुके है। (सोर्स : प्रभात खबर)
 

10:40 AM (IST) May 18

भरनो और सिसई के नतीजे

गुमला के रायडीह, भरनो और सिसई में दूसरे दिन वोटों की गिनती चल रही है। उत्तरी भरनो क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य के तौर पर जेंगा उरांव की जीत हुई है।सिसई उत्तरी क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी मंजू उरांव को 9024 वोट से हराकर बड़ी जीत हासिल की है। (सोर्स : प्रभात खबर)
 

10:12 AM (IST) May 18

दूसरे दिन की गिनती जारी

झारखंड पंचायत चुनाव के पहले फेज की मतगणना दूसरे दिन भी चल रही है। वोटों की गिनती जारी है। साहिबगंज के बोरियो 03 से जिला परिषद सदस्य की उम्मीदवार रंजो देवी की जीत हुई है। जिला परिषद निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार मिश्र ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। (सोर्स : प्रभात खबर)

10:45 PM (IST) May 17

पूर्व मंत्रियों के बेटा-बेटी हारे, विधायक की पत्नी जीती

सिमडेगा जिले का पाकरटांड़ प्रखंड हॉट सीट रहा है। जिला परिषद सदस्य के लिए इस प्रखंड में सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा की पत्नी जोसिमा खाखा विजयी हुई हैं। जोसिमा ने पूर्व मंत्री एनोस एक्का की बेटी आईरीन एक्का और पूर्व मंत्री स्वर्गीय नियेल तिर्की के पुत्र विशाल तिर्की को हराया है। जेसिमा खाखा को 7053, आईरीन एक्का को 6133, वासुदेव तिर्की को 1398 तथा विशाल तिर्की को 1393 वोट मिले।
 

10:39 PM (IST) May 17

पत्नी पहली बार तो पति ने लगाई हैट्रिक

लोहरदगा जिला के पेशरार प्रखंड में जिला परिषद सदस्य पद की महिला प्रत्याशी रूबी कुमारी विजयी हुई हैं। जबकि रूबी कुमारी के पति विनोद सिंह खेरवार लगातार तीसरी बार पेशरार प्रखंड जिला परिषद सदस्य के तौर पर विजयी होकर हैट्रिक लगाए हैं।

09:49 PM (IST) May 17

राहे के रिक्शाचालक को लोगों ने चुना, कृष्णा पातर मुंडा बने मुखिया

झारखंड के रांची जिला के राहे में एक रिक्शा चालक पंचायत का मुखिया चुने गए हैं। राहे पंचायत के पुरनानगर के रहने वाले रिक्शा चालक कृष्णा पातर मुंडा जीत हासिल कर मुखिया बने हैं। कृष्ण पातर मुंडा पिछले 10 साल से रोजाना बस से रांची आकर रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। वह लगातार तीसरी बार मुखिया पद के लिए चुनाव लड़े। इस बार जीत हासिल किया।

07:30 PM (IST) May 17

बोलबा और मदनमोहनपुर का रिजल्ट

सिमडेगा के बोलबा प्रखंड से अनिता सोरेंग जिला परिषद का चुनाव जीती हैं। उन्होंने विपक्ष में खड़ी पुष्पा तिर्की को 429 मतों से हराया। वहीं, पाकुड़ के मदनमोहनपुर पंचायत के मुखिया का चुनाव बबलू किस्कु ने जीता है। उन्हें 1530 वोट मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी बाबूचांद मुर्मू को 860 मत।

07:12 PM (IST) May 17

लरंगो पंचायत में विजयी ग्राम पंचायत सदस्यों की लिस्ट

वार्ड 1 : इंद्राणी उरांव
वार्ड 2 : जयमुनी देवी
वार्ड 3 : तृप्ती उरांव 
वार्ड 4 : प्रेम उरांव 
वार्ड 6 : चन्द्रावती देवी 
वार्ड 7 : पंकज कुमार देवघरिया 
वार्ड 8 : रंजीता देवी 
वार्ड 9 : हरिंद्र उरांव
वार्ड 14 : मोहसीना खातून
(सोर्स : प्रभात खबर)

06:57 PM (IST) May 17

रिजल्ट एक नजर में

रमकंडा के बलिगढ़ पंचायत से विनोद प्रसाद मुखिया बने
चिनियां के डोल पंचायत से पुष्पा देवी मुखिया निर्वाचित
रंका प्रखंड के सिरोईखुर्द पंचायत से करम दयाल सिंह की जीत
दादपुर से पूजा कुमारी पंचायत समिति सदस्य पद पर विजयी
रामगढ़ के गोला प्रखंड के रकुवा पंचायत से पिंकी देवी मुखिया निर्वाचित
सिसई प्रखंड के पुसो पंचायत से सोमा उराव मुखिया बने
रामगढ़ के चितरपुर प्रखंड से किरण कुमारी मुखिया निर्वाचित

06:30 PM (IST) May 17

एक वोट से जीत

गुमला के सिसई प्रखंड के भुरसो पंचायत में ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या-8 में एक वोट से प्रत्याशी को जीत मिली है। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए ललिता कुमारी निर्वाचित हुईं। उन्हें कुल 138 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी सूरजपति देवी को 137 वोट ही मिल पाए। इस तरह ललिता कुमारी की एक वोट से जीत हुई। (सोर्स : प्रभात खबर)
 

06:19 PM (IST) May 17

यहां से महिलाओं की जीत

इस बार चुनाव में महिलाओं का अच्छा खासा दबदबा देखने को मिल रहा है। बोकारो के पेटरवार प्रखंड की पतकी पंचायत से मनकी देवी ने शानदार विजय अपने नाम करते हुए मुखिया पद जीत हासिल की है तो तेनुघाट पंचायत से नीलम श्रीवास्तव मुखिया पद पर निर्वाचित हुए हैं। (सोर्स : न्यूज 18)

06:08 PM (IST) May 17

पति-पत्नी की शानदार जीत

लोहरदगा जिला के पेशरार प्रखंड में एक पति और पत्नी दोनों ने चुनाव में जीत हासिल की है। जिला परिषद सदस्य पद की महिला प्रत्याशी रूबी कुमारी विजयी हुई हैं तो उनके पति विनोद सिंह खेरवार ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए जिला परिषद सदस्य के तौर विजय हासिल की है। (सोर्स : प्रभात खबर)

05:58 PM (IST) May 17

हजारीबाग के बरही प्रखंड के वार्ड सदस्यों की जीत

बेंदगी वार्ड -2 मनोज कुमार साव दो वोट से जीते
बेंदगी वार्ड -3 फूलमतीया देवी 21 वोट से जीतीं
बेंदगी वार्ड -5 पूनम देवी 33 वोट से जीतीं
बेंदगी वार्ड -6 सविता देवी 119 वोट से जीतीं
बेंदगी वार्ड -7 अशोक कुमार राणा 31 मतों से विजयी
बेंदगी वार्ड -9 सुनील कुमार यादव 24 वोट से जीते
बेंदगी वार्ड -10 सुमन कुमारी 34 वोट से विजयी

05:49 PM (IST) May 17

इन प्रत्याशियों के हाथ लगी बाजी

धनबाद जिले के तोपचाची प्रखंड के पावापुर पंचायत में संगीता देवी की मुखिया पद पर जीत
पावापुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी आनन्द महतो की जीत
जमशेरपुर पंचायत से देवी मरांडी की मुखिया पद पर जीत
पाकुड़ के कालिदासपुर पंचायत के क्षेत्र संख्या -2 से पंचायत समिति सदस्य के रूप में सोनी सोरेन की जीत
सिमडेगा के पाकरटांड़ प्रखंड के केशालपुर पंचायत से ज्योति प्रकाश कुल्लू विजयी

05:44 PM (IST) May 17

गुमला के परिणाम

भरनो प्रखंड की अताकोरा पंचायत में मीरा उरांव जीत हासिल करते हुए मुखिया निर्वाचित हुई हैं। उन्हें 1792 वोट मिले। सुपा पंचायत से पंचायत समिति सदस्य वार्ड संख्या 1 से 8 के लिए अनिता देवी के हाथ बाजी लगी है। वार्ड संख्या 9 से 15 में भरत उरांव पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुए हैं। रायडीह प्रखंड की कांसीर पंचायत से शीलवंती देवी मुखिया पद पर विजयी हुई हैं।

05:31 PM (IST) May 17

यहां भी महिलाओं का दबदबा

हजारीबाग जिला के पदमा प्रखंड की पिंडारकोण पंचायत में सुनीता देवी ने मुखिया पद पर जीत हासिल की है। उन्होंने 949 वोट पाकर प्रतिद्वंदी सुमति देवी को 233 वोट से हराया है। इसके साथ ही चौपारण प्रखंड के चोरदाहा पंचायत में अर्चना हेम्ब्रम 84 वोट, बरकट्ठा प्रखंड की चुगलामो पंचायत से फुलवंती कुमारी 483 वोट से जीत हासिल कर मुखिया निर्वाचित हुई हैं। (सोर्स : प्रभात खबर)

03:43 PM (IST) May 17

महिला प्रत्याशियों की जीत

रामगढ़ के चितरपुर प्रखंड के रजरप्पा प्रोजेक्ट सेवई दक्षिणी पंचायत से किरण कुमारी ने मुखिया पद का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने कड़े मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी राजकुमारी को मात दी है। यहीं के गोला प्रखंड के हेसापोड़ा पंचायत से मुखिया पद पर गीतांजलि कुमारी तिरकी की बड़ी जीत हुई है। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी सुकुरमुनि देवी को 1154 वोट से हरा दिया है।

03:33 PM (IST) May 17

30,221 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

पंचायत चुनाव के पहले फेज में ग्राम पंचायत सदस्य के 3,707, मुखिया के 1,117, पंचायत समिति सदस्य के 1,256 और जिला परिषद के 143 पदों का आज रिजल्ट आना है। इस बार चुनावी मैदान में 30,221 प्रत्याशी उतरे। ग्राम पंचायत सदस्य के 17,822, मुखिया के लिए 6,890, पंचायत समिति सदस्य के लिए 4,694 और जिला परिषद सदस्य के लिए 815 उम्मीदवार की किस्मत का फैसला होना है। 

03:15 PM (IST) May 17

यहां भी रिजल्ट घोषित

सिसई प्रखंड के पुसो पंचायत में सोमा उरांव ने मुखिया पद पर 252 वोटों से जीत हासिल की है। तोपचांची प्रखंड के पावापुरी-1 से आनंद कुमार लगातार तीसरी बार पंचायत समिति सदस्य बने हैं।

02:54 PM (IST) May 17

रकुवा से पिंकी देवी, दादपुर से पूजा कुमारी की जीत

रामगढ़ के गोला प्रखंड के रकुवा पंचायत से पिंकी देवी ने मुखिया पद पर सरिता देवी को हराकर जीत हासिल की है। वहीं पाकुड़ के दादपुर पंचायत के क्षेत्र संख्या एक से पूजा कुमारी ने भादू देवी को हरा दिया है। पूजा को 1475 जबकि भादू को 1399 वोट मिले।

02:46 PM (IST) May 17

एक नजर में जीत

हजारीबाग से अर्चना हेंब्रम ने 84 मतों से मुखिया का चुनाव जीता. 
चंदवा प्रखंड की बनरदी पंचायत से रामेश्वर उरांव की जीत
गिरिडीह के सिंदवरिया वार्ड नंबर -2 से सुनैना देवी की जीत 
पहाड़पुर वार्ड नंबर-2 से प्रयाग मंडल का जीत
पहाड़पुर वार्ड नंबर-13 से शकुन्तला देवी चुनाव जीती
सिंदवरिया वार्ड नंबर-3 से मनीषा वर्मा की जीत
लोहरदगा में पंचायत समिति सदस्य सुनील टोपनो की जीत

02:36 PM (IST) May 17

कहां किसकी जीत

झारखंड पंचायत चुनाव के पहले चरण की काउंटिंग चल रही है। पलामू के हैदरनगर प्रखंड की फंसा पंचायत से विकास कुमार सिंह ने बतौर मुखिया जीत दर्ज की है। सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल के कुकडु प्रखंड की तिरुलडीह पंचायत से सुधीर सिंह मुंडा, धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड के नक्सल प्रभावित जीतपुर पंचायत से इंदरलाल बास्की और मनियाडीह से सुपर्णा देवी ने मुखिया पद पर जीत हासिल की है। (सोर्स : प्रभात खबर)

02:24 PM (IST) May 17

सिमडेगा के परिणाम

पाकरटांड़
जोसीमा- 1657
आइरीन- 1354
वासुदेव - 206
विशाल- 268
अनिल- 36

बोलबा
अनिता सोरेंग- 1842
अंजोरम खलखो- 707
पूषा तिर्की- 914
(सोर्स : दैनिक जागरण)

02:13 PM (IST) May 17

सिमडेगा में इनके सिर सजा जीत का सेहरा

कुरडेग
अनिता टोपनो- 647
बसंती खाखा- 339
मंजूसा तिर्की- 1629
सोनी पैकरा - 1034

केरसई
प्रेमा बाड़ा- 1272
रेशमी- 430
विनीता मिंज- 662
सुभद्रा- 970
(सोर्स : दैनिक जागरण)

02:01 PM (IST) May 17

गढ़वा के नतीजे

झारखंड पंचायत चुनाव के पहले चरण के चुनाव की काउंटिंग जारी है। रमकंडा के बलिगढ़ पंचायत से विनोद प्रसाद ने जीत दर्ज करते हुए मुखिया निर्वाचित हुए हैं। चिनियां के डोल पंचायत से पुष्पा देवी ने जीत अपने नाम करते हुए मुखिया का चुनाव जीता है। वहीं, रंका प्रखंड के सिरोईखुर्द पंचायत से करम दयाल सिंह ने मुखिया पद पर जीत हासिल की है। (सोर्स : न्यूज-18)
 

01:47 PM (IST) May 17

गोड्डा में रिजल्ट में देरी, पलामू में आक्रोश

झारखंड पंचायत चुनाव के पहले चरण की काउंटिंग जारी है। कई जगह चुनाव नतीजे आ गए हैं लेकिन गोड्डा में अब तक एक भी राउंड का परिणाम नहीं आया है। इसकी वजह दो घंटे देरी से शुरू हुए मतगणना को बताया जा रहा है। वहीं, पलामू जिले के मेदिनीनगर के बाजार समिति मतगणना केंद्र पर मतपेटी लाने वाले मजदूर नाराज हो गए हैं। उनका कहना है कि यहां पीने का पानी तक नहीं है। सुबह से बैठे हैं नाश्ता भी नहीं मिला।

01:39 PM (IST) May 17

शंकुतला देवी लुंबा सतबहिनी पंचायत की मुखिया बनी

पलामू के उंटारी रोड प्रखंड की लुंबा सतबहिनी पंचायत की शकुंतला देवी ने मुखिया का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने जयमाला देवी को 367 वोट से हराकर यह जीत अपने नाम की है। वहीं,  सिमडेगा की कुटमाकछार पंचायत से रजनी कुजूर, लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड की बनहरदी पंचायत से रामेश्वर उरांव और गिरिडीह जिले के जमुआ की करिहारी पंचायत से संजय यादव मुखिया बने हैं।
(सोर्स : प्रभात खबर)

01:25 PM (IST) May 17

लोहरदगा पंचायत चुनाव रिजल्ट 2022

सीरम पंचायत, मुखिया प्रत्याशी
भगत खेरवार - 746 वोट
मंगलावती देवी - 547वोट

ग्राम पंचायत सदस्य (वार्ड)

वार्ड 02- अजय खेरवार
वार्ड 04- राजेश्वर सिंह
वार्ड 06- पूनम देवी
वार्ड 09 - सोमनाथ उरांव
वार्ड 10- शहनाज खातुन
वार्ड 11- सगुप्ता नाज तनेजा
(सोर्स : दैनिक जागरण)

01:09 PM (IST) May 17

कनजोबा पंचायत से मंजू खेस की जीत

झारखंड पंचायत चुनाव के पहले चरण को लेकर काउंटिंग जारी है। परिणाम अब सामने आने लगे हैं। सिमडेगा जिले के केरसई प्रखंड की कनजोबा पंचायत से मंजू खेस ने जीत दर्ज करते हुए मुखिया का चुनाव जीत लिया है। उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है।

01:02 PM (IST) May 17

आज शाम थम जाएगा दूसरे चरण का प्रचार

झारखंड़ पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का शोर आज शाम थम जाएगा। 19 मई को वोटिंग होगी। दूसरे चरण में 16 जिलों के 50 प्रखंड की 872 पंचायतों पर मतदान होना है। इसमें 10, 614 ग्राम पंचायत सदस्य, 872 मुखिया, 1059 पंचायत समिति सदस्य के साथ-साथ 103 जिला परिषद सदस्य हैं। इस चरण में कुल 38 लाख से ज्यादा मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

12:55 PM (IST) May 17

JPSC मेंस एग्जाम क्लियर करने वाली बन गई मुखिया

झारखंड़ के हजारीबाग जिला के चोरदाह पंचायत पर अर्चना हेंब्रम ने चुनाव जीत लिया है। बता दें, अर्जना JPSC मेंस एग्जाम क्लियर कर चुकी हैं और अब वे मुखिया बनेंगी। उन्होंने 84 वोटों से जीत हासिल की है।
 

12:50 PM (IST) May 17

गिरिडीह के नतीजे

पहले चरण को लेकर काउंटिंग जारी है। गिरिडीह जिले के पहाड़पुर का रिजल्ट आ गया है। यहां पहाड़पुर वार्ड एक से रुकमनी देवी, वार्ड 11 से कलावती देवी, वार्ड 5 से मुनि देवी, सिंदवरिया वार्ड 5 से रामलाल टुडू वार्ड सदस्य के लिए निर्वाचित हुए हैं। 

12:40 PM (IST) May 17

अपने नंबर का इंतजार करती दिखी महिला प्रत्याशी

बोकारो जिले में मतगणना के दौरान एक अलग ही नजारा दिखा। एक महिला प्रत्याशी वोटिंग स्थल से बाहर मैदान पर अपने पति और बच्चे के साथ अपने नंबर का इंतजार करती दिखी। बता दें, महिला चतरो चट्टी पंचायत से चुनाव लड़ रही है। इनका नाम खुशबू कुमारी है। (फोटो सोर्स - प्रभात खबर)

 

12:30 PM (IST) May 17

आमलिया पंचायत से पंची उरांव की जीत

गुमला जिले के भरनो ब्लॉक की आमलिया पंचायत से पंची उरांव ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने 844 वोट पाकर मुखिया का चुनाव जीत लिया है। उनकी प्रतिद्वंती रहीं जयमनी उरांव को सिर्फ 423 वोट ही मिले वहीं, सिसई ब्लॉक की लरंगो पंचायत से फुलमनी देवी ने देवमनी उरांव को हराकर मुखिया का चुनाव जीत लिया है। फुलमनी को 1334 वोट, जबकि देवमनी को 812 वोट मिले हैं। (सोर्स : प्रभात खबर)

12:23 PM (IST) May 17

बेंदगी पंचायत से सिकंदर राणा की जीत

हजारीबाग जिले के बेंदगी पंचायत से सिकंदर राणा मुखिया चुने गए हैं। राणा ने मिथिलेश कुमार पांडे को हराया है। अन्य सीटों पर मतगणना चारी है। मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ लगी है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम है।

12:21 PM (IST) May 17

बोकारो में काउंटिंग

बोकारो के सेक्टर 2D में बनाए गए मतगणना केंद्र पर वोटो की गिनती जारी है। पहले चरण में पेटरवार और गोमिया के चुनाव की काउंटिंग हो रही है। गोमिया के लिए दो मतगणना हॉल में मतगणना चल रही है। जबकि पेटरवार की मतगणना एक हॉल में चल रहा है।

12:19 PM (IST) May 17

लोहरदगा पेशरा के नतीजे

लोहरदगा पेशरार प्रखंड में काउंटिंग जारी है। जिला परिषद सदस्य सीट से उम्मीदवार रूबी कुमारी 1724 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। यहां जिला परिषद सदस्य पद पर तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। पहली राउंड में रामजान की नागेसिया को 430, रूबी कुमारी को 2,235 वोट और सुमन कुमारी को 509 वोट मिले हैं। अभी भी चार राउंड की मतगणना बाकी है। (सोर्स : न्यूज 18)