झारखंड पंचायत चुनाव 2022 : कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे चरण का मतदान जारी, पढ़िए वोटिंग की ताजा अपडेट्स

Published : May 19, 2022, 07:00 AM IST
झारखंड पंचायत चुनाव 2022 : कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे चरण का मतदान जारी, पढ़िए वोटिंग की ताजा अपडेट्स

सार

राज्य में 14 मई से 27 मई के बीच चार चरणों में पंचायत चुनाव संपन्न होंगे। गांव की सरकार के तहत कुल 4,345 मुखिया, 5,341 पंचायत समिति सदस्य, 536 जिला परिषद सदस्य और 53,479 ग्राम पंचायत सदस्यों को चुना जाएगा। 

रांची : झारखंड पंचायत चुनाव (Jharkhand Panchayat Chunav 2022) के दूसरे चरण का मतदान आज जारी है। 16 जिलों के 51 प्रखंडों की 872 ग्राम पंचायतों में वोटिंग होनी थी लेकिन निर्विरोध और शून्य नामांकन के बाद 866 पंचायतों में मतदान हो रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान केंद्र पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में कुल 7,029 पदों पर चुनाव हो रहा है। कुल 21,872 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। 38,82,628 वोटर्स अपने मतदाधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 22 मई को दूसरे फेज की मतगणना होगी। 

दूसरे चरण में कितने मतदान केंद्र
दूसरे चरण में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कुल 10 हजार 614 मतदान केंद्र पर वोटिंग चल रही है। इनमें से 3,700 मतदान केंद्र अति संवेदनशील है जबकि 4,451 संवेदनशील और 2,463 मतदान केंद्र सामान्य हैं। अति संवेदनशील केंद्रो पर सुरक्षा के लिए जवानों की कड़ी पहरेदारी है। पुलिस के आला अफसर केंद्र पर लगातार जायजा लेने पहुंच रहे हैं।

कितने पदों के लिए मतदान
इस फेज में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए  कुल 12 हजार 533 पद हैं। निर्विरोध नामांकन और शून्य नामांकन के बाद ग्राम पंचायत सदस्य पद की संख्या 10,614, मुखिया पद 872, पंचायत समिति सदस्य के 1,059 पद और जिला परिषद सदस्य के 103 पद पर चुनाव चल रहा है।

किस जिले में कहां-कहां वोटिंग
दूसरे चरण में रांची के चार, पलामू के पांच, पश्चिमी सिंहभूम के पांच, पूर्वी सिंहभूम के तीन,लातेहार के दो, चतरा के दो, कोडरमा के तीन, गिरिडीह के चार, गोड्डा के तीन, पाकुड़ के दो, जामताड़ा के चार, धनबाद के दो, बोकारो के तीन, गुमला के तीन, खूंटी के तीन और सिमडेगा के दो प्रखंड में मतदान चल रहा है।

इसे भी पढ़ें-झारखंड पंचायत चुनाव 2022 रिजल्ट : रिक्शा चालक बना पंचायत का मुखिया, घर में दाल-चावल-आटे का भी जुगाड़ नहीं

इसे भी पढ़ें-कौन है अर्चना हेंब्रम जो जीती झारखंड पंचायत चुनाव, JPSC मेंस एग्जाम क्लियर करने के बाद भी लड़ा इलेक्शन

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गोवा नाइट क्लब हादसा: झारखंड के 2 भाइयों की मौत, अंतिम संस्कार में पूरा गांव रोया
झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम