झारखंड में हैवानियत : कोडरमा में चचेरे भाई ने 5 साल की बच्ची से रेप किया, जामताड़ा में मकान मालिक बना दरिंदा

Published : Mar 15, 2022, 03:49 PM IST
झारखंड में हैवानियत : कोडरमा में चचेरे भाई ने 5 साल की बच्ची से रेप किया, जामताड़ा में मकान मालिक बना दरिंदा

सार

कोडरमा के आरामुर्गो में घर के पास बने मंदिर परिसर में खेल रही बच्ची को उसका चचेरा भाई बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और अपने घर ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया है।  

रांची : झारखंड (Jharkhand) के अलग-अलग जगहों से दो बच्चियों से हैवानियत का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। दोनों ही मामलों में आरोप परिवार को जानने वालों पर लगे हैं। पुलिस ने भी झटपट मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं राज्य में एक बार फिर से ऐसी वारदातों ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। पहला मामला कोडरमा (Koderma) जिले के सतडीहा पंचायत का है तो वहीं दूसरा मामला जामताड़ा जिले के मिहिजाम से सामने आया है। फिलहाल दोनों ही मामलों में पूछताछ की जा रही है।

पांच साल की मासूम से दरिंदगी
पहली वारतदा कोडरमा के आरामुर्गो की है। जहां पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया गया है। चचेरे भाई पर आरोप लगा है। घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। बच्ची के परिजन एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बच्ची घर के पास बने मंदिर परिसर में खेल रही थी। तभी गांव के युवक जो उसका चचेरा भाई भी लगता है, वह बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और अपने घर ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। इस वारदात के बाद बच्ची बेहद डरी हुई है। 

इसे भी पढ़ें-ऐसा हैवान टीचर नहीं देखा होगा: स्कूल में पहले बड़ी बहन से रेप फिर छोटी के साथ दरिंदगी, डर के मारे छोड़ी पढ़ाई

परिजन की शिकायत पर केस दर्ज

जब परिजन घर लौटे तो बच्ची का बदला व्यवहार देख उन्हें आशंका हुई। जब उन्होंने बच्ची से पूछा तो शक गहरा हो गया। इशके बाद स्थानीय लोगों के साथ परिजन थाने पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। देर रात थाना प्रभारी ऋषिकेश सिन्हा, एसआई अमित कुमार कुमार, शिवम और विनीता कुमारी घटना वाली जगह पहुंचे और युवक से पूछताछ के बाद उसे हिरासत में ले लिया। पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अब पहले से बेहतर है।

इसे भी पढ़ें-अलीराजपुर में भीड़ के बीच लड़की से दरिंदगी, हैवानों पर पुलिस का एक्शन, मुख्य आरोपी समेत 15 गिरफ्तार

मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखा गंदा काम

दूसरी वारदात जामताड़ा के मिहिजाम थाना क्षेत्र के हिलरोड इलाके की है। यहां लड़की का परिवार किराए के मकान में रहता है। आरोप है कि मकान मालिक ने 10 साल की नाबालिग लड़की को पहले मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाया और फिर उससे साथ ज्यादती की। जब परिजनों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी उम्र 40 साल बताई जा रही है। वहीं आरोपी का कहना है कि पीड़िता के परिजन कई महीनों से किराया नहीं दे पा रहे हैं, जब उनसे किराया मांगा तो उन्होंने उस पर झूठे आरोप लगा दिए। उसने खुद को निर्दोष बताया है।

इसे भी पढ़ें-कहीं नेता ने 21 दिन तक लड़की से किया गैंगरेप,कहीं भाई के सामने बहन से हैवानियत..MP को शर्मसार करने वाली घटनाएं

इसे भी पढ़ें-शर्मनाक: चारों तरफ भीड़ और वो बीच सड़क लड़की से करते रहे दरिंदगी, रोती-बिलखती पीड़िता को कोई बचाने नहीं आया

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ranchi Weather Today: रांची का 20 जनवरी का मौसम कैसा रहेगा? घना कोहरा और तेज सर्दी
Ranchi Weather: रांची में आज हल्की ठंड और धूप, जानिए कैसा रहेगा मौसम?