झारखंड में उग्रवादी संगठन का खूनी खेल : कमांडर की मौत का बदला लेने बरसाई गोलियां, नन्हीं जान को भी नहीं छोड़ा

पत्नी, तीन साल की बेटी और पांच साल के बेटे को बाइक पर लेकर अमरजीत भागने लगा। तभी चारों तरफ से उग्रवादियों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पत्नी और बेटी की मौत होते ही अमरजीत वहां से भागने लगा, उसके पीठ में गोली लगी और वह जंगल में छिप गया।

Asianet News Hindi | Published : Mar 29, 2022 9:47 AM IST

रांची : झारखंड (Jharkhand) के गुमला (Gumla) में साथी की हत्या का बदला लेने के लिए एक महिला और उसकी नन्ही सी बेटी को गोली मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। वहीं एक बच्चे समेत दो लोगों के घायल होने की भी खबर है। ये हत्या प्रतिबंधित संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद ( JJMP) ने उग्रवादी सुकरा उरांव की हत्या का बदला लेने के लिए की है। मरने वालों की पहचान नेहा नीति लकड़ा और उसकी बेटी अनन्या लकड़ा के रूप में हुई है। नेहा लकड़ा का पति अमरजीत पहले इसी संगठन का सदस्य था लेकिन बाद में उसने संगठन छोड़ दिया था। आरोप है कि अमरजीत ने ही सुकरा उरांव की हत्या की थी। उसकी हत्या के बाद से ही वह संगठन के निशाने पर था। घटना जनवल गांव के कंचन मोड़ की बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें-झारखंड के बड़कागांव गोलीकांड में 6 साल बाद फैसला, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पत्नी को 10 साल की जेल

भागते वक्त मारी गोली

जानकारी मिल रही है कि सोमवार की रात उग्रवादी संगठन को भनक लगी कि अमरजीत गांव आया हुआ है। जिसके बाद संगठन के सदस्य गांव पहुंच गए। जैसे ही इसकी जानकारी अमरजीत को लगी वह पत्नी और बच्चों के साथ बाइक से भागने लगा कि तभी चारों तरफ से परिवार को घेर उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी गई। इस हादसे में दो की मौत हो गई जबकि गोली लगने के बाद अमरजीत अपने पांच साल के बेटे को लेकर जंगल की ओर भाग गया। दोनों गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। मां-बेटी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

इसे भी पढ़ें-गर्भवती को अस्पताल पहुंचाने परिजनों ने किया एम्बुलेंस को फोन, जवाब मिला-वहां सड़क नहीं है

छिप-छिपकर रहता था अमरजीत

फिलहाल पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। अमरजीत लंबे समय से पुलिस से बच रहा था। बताया जा रहा है कि उसका असली नाम अशोक है। वह चैनपुर थाना क्षेत्र के जनावल गांव का रहने वाला है। पिछले साल अक्टूबर 2021 में अमरजीत अपने साथियों के साथ मिलकर झारखंड जन मुक्ति परिषद के कमांडर सुकरा उरांव की हत्या कर दी थी। इस हत्या के बाद वह हथियार और पैसे लेकर भाग निकला था। तभी से संगठन को उसकी तलाश थी। कई बार उसकी रेकी भी की गई थी लेकिन हर बार वह बच निकला था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें-झारखंड के धनबाद में बड़ा हादसा: कोयले के अवैध खनन के दौरान 13 लोगों की मौत, दर्जनभर से ज्यादा मलबे में दबे

इसे भी पढ़ें-बुलेट रानी आखिरी सांस तक जेल में रहेगी: पति की हत्या कर शव फ्रिज में रखा, ब्यॉयफ्रेंड के प्यार में बनी कातिल

Share this article
click me!