लॉकडाउन में 3 महीने बाद घर से निकलीं थी मां-बेटी, अगले ही पल हुआ दर्दनाक हादसा और खून से सन गई बॉडी

Published : Jun 08, 2020, 08:46 PM IST
लॉकडाउन में 3 महीने बाद घर से निकलीं थी मां-बेटी, अगले ही पल हुआ दर्दनाक हादसा और खून से सन गई बॉडी

सार

 लॉकडाउन 5.0 में जरा सी ढील क्या मिली आए दिन सड़क हादसों की खबरें सामने आने लगीं। ऐसी एक दिल दहला देने वाला हादसा झारखंड में हुआ, जहां स्कूटी सवार मां-बेटी इसकी चपेट में आ गए। मां की मौके पर मौत हो गई और बेटी गंभीर रुप से घायल हो गई।

लोहरदगा (झारखंड). लॉकडाउन 5.0 में जरा सी ढील क्या मिली आए दिन सड़क हादसों की खबरें सामने आने लगीं। ऐसी एक दिल दहला देने वाला हादसा झारखंड में हुआ, जहां स्कूटी सवार मां-बेटी इसकी चपेट में आ गए। मां की मौके पर मौत हो गई और बेटी गंभीर रुप से घायल हो गई।

मां की मौके पर मौत, बेटी जिंदगी की जंग लड़ रही
दरअसल, यह दर्दनाक हादसा लोहरदगा में सोमवार शाम हुआ। जिसमें 35 वर्षीय पत्नी सविता कुजूर की जान चली गई, वहीं बेटी 13 वर्षीय निशा उरांव को अस्पातल में भर्ती कर दिया गया है। जहां वो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

एक झटके में हो गया दर्दनाक हादसा
जानकारी के मुताबिक, मां बेटी करीब तीन महीने बाद स्कूटी से सवार होकर लोहरदगा बाजार किसी काम से जा रहीं थीं। इसी दौरान पीछे से आ रहा एक  ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। आरोपी ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। आस पास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचित कर घटना स्थल पर बुलाया।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jharkhand Crime News: सरकारी नौकरी के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला? CCL कर्मचारी की हत्या से सनसनी
Jharkhand Crime: चॉकलेट मांगी तो मामा ने थमा दी पिस्तौल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत