अकेली गोवा जाकर शौक पूरा करना चाहती थी पत्नी, पति ने किया इंकार तो रोज देने लगी मौत का डोज

Published : Mar 18, 2020, 07:17 PM IST
अकेली गोवा जाकर शौक पूरा करना चाहती थी पत्नी, पति ने किया इंकार तो रोज देने लगी मौत का डोज

सार

रांची. देश में आए दिन सुसाइड के मामले में बढ़ोतरी हो रही है। इंसान जरा-जरा सी बातों पर दुखी होकर आत्महत्या कर लेता है। ऐसा एक दुखद घटना झारखंड में सामने आई है। जहां एक जुनियर इंजीनियर आत्महत्या कर ली। 

रांची. देश में आए दिन सुसाइड के मामले में बढ़ोतरी हो रही है। इंसान जरा-जरा सी बातों पर दुखी होकर आत्महत्या कर लेता है। ऐसा एक दुखद घटना झारखंड में सामने आई है। जहां एक जुनियर इंजीनियर आत्महत्या कर ली। 

पत्नी आए दिन करती थी प्रताड़ित
दरअसल, यह मामला भवनाथपुर प्रखंड में बुधवार को सामने आया। जब मनरेगा में पदस्त जेई रंजीत कुमार का किराए के मकान में शव मिला। मृतक के पिता जगदीश कुमार ने कहा-मेरे बेटे ने बहू की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पड़ोसी ने बताई पूरी काहानी
रंजीत कुमार हुसैनाबाद के महमदाबाद का रहने वाला था। वह पिछले तीन साल से एक किराए के मकान में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था।  रंजीत के पड़ोसी शिक्षक संतोष कुमार मेहता ने बताया कि रंजीत बहुत ही सीधा इंसान था। वह बेवजह की से कोई बात नहीं करता था। कुछ दिन पहले वह कैम्पस में घूमते हुए दिखा था। इसके बाद में अपने ऑफिस के काम से बाहर चला गया। जब मंगलवार को वापस लौटा तो उसके कमरे पर ताला लटका था और गेट पर न्यूज पेपर पड़े थे। इसके बाद मैंने उसे फोन भी लगाया, लेकिन कोई जबाव नहीं आया। इसके बाद मैंने रंजीत के मकान मालिक  नागेंद्र सिंह को इसकी जानकारी दी। जहां उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला तो वह अपने बेडरूम में पड़ा था। इसके बाद हमने उसके पिता को उसके मारने की जानकारी दी।

गोवा जाने की जिद कर रही थी पत्नी
पुलिस से शिकायत करते हुए रंजीत के पिता जगदीश ने कहा-मेरे बेटा बहू की वजह से मरा है। उसने उसका जीना हराम कर रखा था। इसकी जानकारी रंजीत ने हमको पहले कई बार दी थी। लेकिन, हम उसको समझाते थे। पर वो ऐसा कर लेगा सोचा नहीं था। उन्होंने कहा कि रंजीत की शादी सोनाली से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही वह बेटे को परेशान करने लगी थी। इतना ही नहीं वो घर छोड़ने की आए दिन धमकी देती रहती थी। दरअसल, बहू की मां पुलिस में हैं। जिसका रौब वह रंजीत को दिखाती थी। सोनाली गोवा में फैशन डिजाइनर का कोर्स करना चाहती थी। उसको मॉडल बनने का शौक था। लेकिन रंजीत उसको साथ रखना चाहता था, जिसको लेकर दोनों में विवाद होता था। वो बेटे को मरने की धमकी देकर पैसे भी ऐंठती रहती थी। कुछ महीने पहले वह दोनों अलग-अलग रहने लगे थे। लेकिन पंचायत में दोनों का समझोता हुआ तो वह साथ रहने के लिए राजी हो गए थे। इसके बावजूद भी उसने रंजीत को तंग करना नहीं छोड़ा था। जिसके चलते वह शराब भी पीने लगा था।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

2013 के बाद पहली बार, झारखंड में बैलेट पेपर से होंगे निकाय चुनाव
Ranchi के 10 बेस्ट स्कूल, जहां से हर साल निकलते हैं टॉपर्स