खूंटी के खूंखार अपराधी... ससुराल आये युवक को घर से निकालकर टांगी से किया हमला, बचाने आई पत्नी पर भी किए वार

Published : Jul 25, 2022, 05:27 PM IST
खूंटी के खूंखार अपराधी... ससुराल आये युवक को घर से निकालकर टांगी से किया हमला, बचाने आई पत्नी पर भी किए वार

सार

झारखंड के खूंटी जिलें में दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। वारदात रविवार 24 जुलाई की देर रात की है, जहां कुछ बदमासों ने ससुराल आएं युवक को घर से बाहर बुलाकर उस पर पेड़ काटने वाली टांगी से हमला कर जान ले ली। इस हमले में बीच बचाव करने आई पत्नी पर भी बदमाशों ने वार कर दिए।

खूंटी. झारखंड के खूंटी जिले में अपराधियों ने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया। जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र के सिरूम अम्बा टोली गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की टांगी से काटकर हत्या कर दी। यह घटना रविवार देर रात की बतायी जा रही है। मृतक सुखराम मुंडा सायको थाना क्षेत्र के उबरू गांव का रहने वाला था और वो रविवार शाम को ही अपने ससुराल आया था। वहीं इस घटना में सुखराम मुंडा की पत्नी लुकमनी देवी को हाथ में चोट लगी है। 

बचाने आई पत्नी पर भी किया टांगी से वार
जानकारी के अनुसार, सुखराम मुंडा कल देर शाम अपने गांव उबरू से ससुराल आया था। रात में खाना खाने के बाद वो घर में सोया हुआ था। तभी घर के बाहर से कुछ लोगों ने बाइक की चाभी मांगने के बहाने उसे बाहर बुलाया। जैसे ही सुखराम मुंडा बाहर निकला तीन-चार की संख्या में आये अपराधियों ने उसे जबरदस्ती पकड़ कर घर से कुछ दूर ले जाने लगे।  तभी सुखराम मुंडा की पत्नी लुकमनी देवी भी बाहर निकली। अपराधियों ने उसकी पत्नी पर भी टांगी से वार किया। इस दौरान लुकमनी देवी को भी हाथ में चोट लग गयी। हालांकि किसी तरह वह अपनी जान बचाकर झाड़ी में छिप गयी। लेकिन अपराधीयों ने सुखराम मुंडा की हत्या कर दी। 
जान पहचान वाले हो सकते हैं आपराधी
लोगों ने घटना की जानकारी मारंगहादा थाना को दी। सूचना मिलने पर पुलिस सुबह घटनास्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कॉल डिटेल व अन्य माध्यम से पुलिस मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। हत्यारे जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। अरविंद कुमार ने कहा कि अपराधी जान पहचान के हो सकते हैं। क्योंकि बाइक की चाभी मांगने के बहाने घर से बाहर बुलाकर घटना को अंजाम दिया गया है।

यह भी पढ़े- जमशेदपुर तिहरा हत्याकांड: लव अफेयर के चक्कर में ली जान, बचाने आई बेटी को भी निपटाया, SSP का ड्रायवर ही आरोपी

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

झारखंड में आंसू गैस-लाठीचार्ज के बाद 600 पर FIR! JPSC-JSSC आंदोलन में आखिर ऐसा क्या हुआ?
Weather Update 13 August 2026: बिहार-झारखंड में बदलेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट