सास के जाते ही 25 साल की टीचर बहू भी घंटेभर बाद घर से हो गई गायब

Published : Oct 12, 2019, 02:19 PM IST
सास के जाते ही 25 साल की टीचर बहू भी घंटेभर बाद घर से हो गई गायब

सार

झारखंड के रामगढ़ जिले में 25 साल की नवविवाहिता के अचानक गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुछ दिनों बाद उसकी लाश एक तालाब से मिली। आखिर महिला ने ऐसा क्यों किया? यह एक अबूझ पहेली बन गया है।  

रामगढ़. झारखंड के रामगढ़ जिले में 25 साल की एक नवविवाहिता की आत्महत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिला सेंट्रल स्कूल में टीचर थी। वहीं उसका पति बैंक मैनेजर है। महिला 7 अक्टूबर की शाम से घर से निकली थी। शनिवार को उसका शव पोचरा के जोड़ा तालाब में पड़ा मिला। उसके लापता होने की शिकायत पति ने तीन दिन पहले ही थाने में दर्ज कराई थी। तालाब में लाश मिलने की सूचना पर बरकाकाना जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ के सदर हॉस्पिटल भेजा।

सास के जाते ही गायब हो गई थी
25 साल की अंकिता के पति वेद प्रकाश बिहार के जहानाबाद के रहने वाले हैं। वे ऑरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि वे रामगढ़ में गोशाला रोड स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। अंकिता सेंट्रल स्कूल भुरकुंडा में टीचर थी। कुछ दिनों से उसकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। इसलिए उनकी मां यानी अंकिता की सास जहानाबाद से यहां रहने आ गई थी। 7 अक्टूबर की शाम को वेदप्रकाश की मां जहानाबाद के लिए निकल गई। इसके घंटेभर बाद अंकिता भी घर में ताला डालकर कहीं के लिए चली गई। उसके बाद से अंकिता का कोई पता नहीं चला। वेद ने बैंक से अंकिता को कई बार कॉल किया। जब उसने अटैंड नहीं किया, तो उन्होंने मकान मालिक से घर जाकर देखने को कहा। मकान मालिक ने बताया कि अंकिता शाम 5 बजे घर से निकली थी। जब अंकिता घर नहीं लौटी, तब उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस को घर से सुसाइड नोट मिलाा है। हालांकि उसमें ऐसा कोई कारण नहीं बताया गया, जिससे सुसाइड की वजह पता चले। इसलिए पुलिस के लिए यह सुसाइड एक रहस्य बन गई है।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

JAC Class 12th Result 2026: क्या आज jacresults.com पर जारी होगा झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट? जानिए चेक करने का सबसे आसान तरीका
ठेले पर पानीपूरी खाने से 6 साल के बच्चे की मौत, 18 लोग बीमार-वेंडर फरार