डोरंडा ट्रेजरी केसः लालू सहित इन 40 को सुनाई सजा, जानिए किसे मिली कितनी सजा और कितना जुर्माना, देखिए लिस्ट


चारा घोटाले के एक केस डोरंडा ट्रेजरी मामले में  लालू प्रसाद यादव सहित 40 लोगों को दोषी माना गया है। जिसमें अदालत ने सभी को अलग-अलग सजा सुनाई है। इसके अलावा उनपर जुर्माना भी लगाया है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 21, 2022 3:26 PM IST / Updated: Feb 21 2022, 09:22 PM IST

रांची/पटना, देश के सबसे बड़े और बहुचर्चित चारा घोटाले के एक केस डोरंडा ट्रेजरी मामले (doranda treasury case) में लालू प्रसाद यादव (lalu prasad yadav) को 5 साल की सजा सुनाई गई है। साथ ही उनपर  60 लाख रुपए जुर्माना भी लगाया है। इस मामले में लालू समेत 40 लोगों को दोषी माना गया है। जिसमें अदालत ने सभी को अलग-अलग सजा सुनाई है। आइए जानते हैं किसे मिली कितनी सजा

55 आरोपियों की पहले ही चुकी है मौत
दरअसल, चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपए अवैध निकासी की गई थी। इस मामले में शुरुआत में कुल 170 आरोपी बनाए थे। लेकिन, इनमें से 55 आरोपियों की मौत हो चुकी है। 15 फरवरी को CBI की विशेष कोर्ट ने इस केस में लालू समेत 40 लोगों को दोषी माना था। उनमें से 35 बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं। जबकि लालू प्रसाद यादव समेत तीन अन्य दोषी स्वास्थ्य कारणों से राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती हैं। 

Latest Videos

यह भी पढ़ें-डोरंडा ट्रेजरी केस में लालू यादव को 5 साल की सजा, CBI कोर्ट ने 60 लाख का जुर्माना भी लगाया

जानिए किसे कितनी मिली सजा, कितना भरना पड़ेगा जुर्माना

1. लालू प्रसाद - 5 साल - 60 लाख
2. रवि सिन्हा - 4 साल - 20 लाख
3. मो सईद - 5 साल - डेढ़ करोड़
4. जगमोहन कक्कड़ - 4 साल - एक लाख
5. मोहिंदर एस बेदी - 4 साल - एक लाख
6. दयानंद प्रसाद कश्यप - 4 साल - एक करोड़
7. उमेश दुबे - 4 साल - 4 लाख
8. बी बी सिन्हा - 4 साल - 1 करोड़
9. त्रिपुरारी मोहन प्रसाद - 5 साल - 2 करोड़
10. अजित कुमार वर्मा - 4 साल - 15 लाख
11. रवि मेहरा - 4 साल - 10 लाख
13. महेंद्र कुमार कुंदन - 4 साल - 15 लाख
14. राजेंद्र कुमार हरित - 4 साल - 20 लाख
15. जे भेंगराज - 4 साल - 2 लाख
16. जीएस प्रसाद - 4 साल - 11 लाख
17. राम प्रकाश राम - 3 साल - 2 लाख
19. 18. जसबंत सहाय - 3 साल - 2 लाख
20. रविंद्र कुमार सिंह - 4 साल - 5 लाख
21. प्रभात कुमार सिन्हा - 4 साल - 3 लाख
22. ललितेश्वर प्रसाद यादव - 4 साल - 2 लाख
23. कृष्ण बिहारी लाल - 4 साल - 2 लाख
24. सीके लाल - 4 साल - डेढ़ लाख
25. डॉ बिरसा उरांव - 4 साल - 3 लाख
26. डॉ शिव नंदन प्रसाद - 4 साल - 2 लाख
27. डॉ अर्जुन शर्मा - 4 साल - 2 लाख
28. डॉ मुकेश कुमार श्रीवास्तव - 4 साल - 2 लाख
29. डॉ बृज नंदन प्रसाद - 3 साल - 2 लाख
30. आर के राणा - 5 साल - 60 लाख
31. महेंद्र प्रसाद - 4 साल - 5 लाख
32. डीपी श्रीवास्तव - 4 साल - 5 लाख
33. बेक जूलियस - 4 साल - 1 लाख
34. कृष्ण मोहन प्रसाद - 5 साल - डेढ़ करोड़
35. राधा रमण सहाय - 4 साल - 6 लाख
36. एन एन सिंह - 4 साल - 2 लाख
37. सुरेश - 4 साल - ढाई लाख
38. बालकृष्ण - 4 साल - 1 लाख
39. सत्यजीत - 4 साल - 15 लाख

40. डॉ अजित कुमार - 4 साल - 2 लाख

यह भी पढ़ें-लालू की सजा से कुछ घंटों पहले की कहानी: पूरी रात सोए तक नहीं, बदलते रहे करवटें..किसी से एक शब्द भी नहीं बोले

क्या है वह मामला जिसमें लाल को हुई सजा 
950 करोड़ रुपए के देश के बहुचर्चित चारा घोटाले में सबसे बड़े डोरंडा ट्रेजरी से निकासी मामला है। इसमें 139.35 करोड़ रुपए का गबन किया गया था। 1990-92 के बीच चाईबासा ट्रेजरी से अफसरों और नेताओं ने मिलकर फर्जीवाड़ा करते हुए अवैध निकासी की थी। इस मामले में 1996 में केस दर्ज हुआ था। इस केस में 10 महिलाएं भी आरोपी है। मामले में चार राजनीतिज्ञ, दो वरीय अधिकारी, चार अधिकारी, लेखा कार्यालय के छह, 31 पशुपालन पदाधिकारी स्तर के और 53 आपूर्तिकर्ता आरोपी बनाए गए हैं। अब मामले में लालू यादव समेत 99 आरोपी हैं।

यह भी पढ़ें-फैसले के बाद लालू की आई पहली प्रतिक्रिया-विरोधियों करारा जवाब, लड़ा हूं..लड़ता रहूंगा..आखों में आखें डालकर

Share this article
click me!

Latest Videos

तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts