दाल-भात खा रहे लालू यादव तस्‍वीर वायरल, साथ में दिखा ये विधायक

Published : Oct 14, 2019, 12:58 PM IST
दाल-भात खा रहे लालू यादव तस्‍वीर वायरल, साथ में दिखा ये विधायक

सार

लालू प्रसाद यादव की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वह बिहार के विधायक राम विशुन सिंह के साथ दाल-भात खाते नजर आ रहे हैं। यह फोटो शनिवार के दिन की बताई जा रही है, जब उनसे मिलने के लिए विधायक पहुंचे थे।

रांची (झारखंड). शाही अंदाज में कभी छप्पन भोग का आनंद लेने वाले लालू प्रसाद यादव अब दाल-भात खाने को मजबूर हैं। हाल ही में लालू की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह बिहार के विधायक राम विशुन सिंह के साथ दाल-भात खाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि वह चारा घोटाले के सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो काफी वक्त से रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं। 

हप्ते में 3 लोग लालू से कर सकते हैं मुलाकात
जानकारी के अनुसार, लालू की दाल-भात की यह फोटो शनिवार के दिन की बताई जा रही है। क्योंकि जेल मैन्युअल के अनुसार हर शनिवार को उनसे सिर्फ तीन लोग ही मुलाकत कर सकते हैं। इस दौरान उनसे मिलने के लिए बिहार के जगदीशपुर से विधायक राम विशुन सिंह गए थे। तभी से यह फोटो रांची और बिहार में चर्चा का विषय बनी हुई है।

लालू यादव ने पार्टी को दिया यह संदेश
मीडिया से बात करते हुए विधायक राम विशुन ने कहा कि, लालू प्रसाद ने बिहार में आई बाढ़ के बाद से हो रही बीमारियों के बारे में चिंतित हैं। उन्होंने पार्टी को एक जुट रहने और पूरी ताकत से विधानसभा के उपचुनाव लड़ने का कहा है। उन्होंने आगे कहा कि, लालू चाहते हैं कि झारखंड विधानसभा चुनावों में महागठबंधन बनाकर लड़ना चाहिए, इससे हमारी जीत पक्की है। 

40 फीसदी काम कर रह रही है लालू की किडनी
बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव काफी वक्त से किडनी में हुए इंफेक्शन के कारण वह रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, लालू की किडनी 40 फीसदी काम कर रह रही है।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Dhulu Mahato Daughter Wedding: अनंत सिंह से कम नहीं झारखंड के सांसद की बेटी की शाही शादी, PHOTOS-VIDEO
Jharkhand के युवाओं की निकल पड़ी! CM हेमंत सोरेन ने किया ऐसा ऐलान, जानकर खुश हो जाएंगे!