झारखंड की महिला विधायक पहले गंदे पानी में बैठीं, फिर कीचड़ में नहाने लगीं-जानिए वजह

झारखंड के महगामा से एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। जहां कांग्रेस की महिला विधायक दीपिका पांडे सिंह  बीच सड़क पर गंदे पानी में नहाने लगीं। सड़क नहीं बनने के लिए उन्होंने यह अनूठा तरीका अपनाया है।
 

Arvind Raghuwanshi | Published : Sep 21, 2022 7:28 AM IST / Updated: Sep 21 2022, 05:52 PM IST

रांची. झारखंड के महगामा विधानसभा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने सड़क नही बनाने के विरोध में बीच सड़क पर गंदे पानी में नहाने लगीं। उन्होंने कहा कि सड़क की हालत खराब होने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी परेशानी को दिखाने के लिए वो ऐसा कर रही हैं। सड़क नहीं बनने के लिए उन्होंने गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को जिम्मेदार ठहराया।

कांग्रेस को विधायक है दीपिकल पांडे सिंह
महगामा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने आज एक अनोखा प्रदर्शन किया। अपने क्षेत्र में पड़ने वाले गोड्डा-पीरपैंती एनएच 133 को बनाने की मांग को लेकर वो बीच सड़क पर जमे पानी में बैठ गई। वहां जमे गंदे पानी से नहाने लगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि लंबे समय से केवल आश्वासन ही मिल रहा है, लेकिन अब तक सड़क नहीं बन पाई है।

Latest Videos

बीजेपी सांसद पर लगाया आरोप
प्रदर्शन के दौरान विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि यह नेशनल हाईवे की सड़क है। इसे बनाने की जिम्मेदारी सांसद की होती है, लेकिन सांसद निशिंकात दुबे जी ने अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि महगामा, मेहरमा और ठाकुरगंगति प्रखंड में सड़क दुर्दशा के लिए सांसद निशिकांत दुबे जिम्मेवार हैं। उन्होंने न केवल सड़क बल्कि 300 बेड के अस्पताल समेत कई योजना में अड़ंगा लगा कर रोक रखा है। जिस कारण महगामा के लोग परेशान हैं।

सीएम हेमंत सोरेन से की मांग
विधायक ने सीएम हेमंत सोरेन से मांग की कि वे क्षेत्र की दुर्दशा पर गौर कर इसका समाधान करें। केंद्र और उसके प्रतिनिधि से कुछ उम्मीद करना बेमानी है। विधायक के विरोध प्रदर्शन को देख कर काफी संख्या में लोगों की भीड़ मेहरमा के सिद्धो कान्हू चौक पर जुट गई।

वीडियो में देखिए बीच सड़क गंदे पानी में बैठ गईं कांग्रेस की विधायक

Share this article
click me!

Latest Videos

सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर