मांडर उपचुनाव रिजल्ट: कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की ने जीता चुनाव, BJP की गंगोत्री कुजूर की हुई करारी हार

भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद बंधु तिर्की विधायक के रूप में अयोग्य घोषित कर दिए गए थे, जिसके बाद झारखंड की मांडर सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी। बता दें कि यहां शिल्पी नेहा तिर्की ने भाजपा की उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर को हरा दिया है। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 26, 2022 4:02 AM IST / Updated: Jun 26 2022, 05:11 PM IST

रांची. Mandar Bypoll Result 2022: झारखंड (Jharkhand) में रांची (Ranchi) जिले की मांडर विधानसभा सीट का परिणाम सामने आ गया है। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की ने जीत दर्ज की है। उन्होंने न्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की गंगोत्री कुजूर को  करीब 23 हजार वोटों से हरा कर मांडर विधानसभा सीट अपने कब्जे में कर ली है।

 21 राउंड की मतगणना में नेहा को मिले कुल इतने वोट
दरअसल, मांडर विधानसभा सीट के लिए  21 राउंड की मतगणना की गई, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी नेहा को 94489 मत मिले हैं। वहीं बीजेपी के प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को 71202 मत मिले। इसमें अब तक पोस्टल बैलेट के मत शामिल नहीं हैं। शिल्पी की ये जीत महागठबंधन की जीत का चौका है। नेहा की जीत के साथ अब झारखंड विधानसभा में कांग्रेस की महिला विधायकों की संख्या 5 हो गई है।

मांडर से 14 उम्मीदवार मैदान में थे
बता दें कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। यहां 23 जून को वोटिंग हुई थी। मांडर विधानसभा में 3,54,877 मतदाता हैं। इनमें 1,76,526 पुरुष, जबकि 1,72,686 महिलाएं हैं। इसके अलावा 9 मतदाता ट्रांसजेंडर हैं। बता दें कि मांडर से 14 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से 8 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी ताल ठोकी थी । लेकिन अब कांग्रेस की नेहा ने इन सबको हार का मजा चखा दिया है।

इसलिए खाली हुई थी सीट : 
बता दें कि कांग्रेस के विधायक और झारखंड के पूर्व खेल मंत्री बंधु तिर्की की सदस्यता रद्द होने के बाद मांडर सीट खाली हो गई थी। यही वजह है कि यहां पर उपचुनाव हो रहा है। तिर्की को आय से अधिक संपत्ति मामले में सजा हो गई है, जिसके चलते उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म कर दी गई।

इनके बीच था कड़ा मुकाबला : 
मांडर सीट पर भाजपा की उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर मैदान में थी। वहीं कांग्रेस ने यहां से बंधु तिर्की की बेटी नेहा तिर्की पर दांव खेला था। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इनके अलावा भाकपा के सुभाष मुंडा, नवोदय जनतांत्रिक पार्टी के दिनेश उरांव, शिवसेना की रेखा कुमारी एवं सीपीआई माले रेड स्टार के शिवचरण लोहरा भी मैदान में रहकर कड़ी टक्कर दी। निर्दलीयों की बात करें तो इनमें अगनी तिर्की, अशोक उरांव, आनंद पाल तिर्की, जोहन तिर्की, नीरज उरांव, मार्शल बारला व सुशील उरांव भी चुनाव लड़े।

ये भी देखें : 

रामपुर उपचुनाव रिजल्ट: आजम खान के दो करीबियों के बीच कांटे का मुकाबला

लोकसभा उपचुनाव: बना नया रिकॉर्ड, आजादी के बाद पहली बार रामपुर में हुआ सबसे कम मतदान

 

Share this article
click me!