राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, बेटियों की सफलता में भारत के सुनहरे भविष्य की झलक

Published : Feb 29, 2020, 07:17 PM IST
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, बेटियों की सफलता में भारत के सुनहरे भविष्य की झलक

सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को मूल्य परक शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य छात्रों को अच्छा मनुष्य बनाना होना चाहिए

गुमला: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को मूल्य परक शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य छात्रों को अच्छा मनुष्य बनाना होना चाहिए। कोविंद ने मूल्य परक शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा, ‘‘एक अच्छा मनुष्य एक अच्छा चिकित्सक, एक अच्छा नेता, एक अच्छा पिता, एक अच्छा पति बन सकता है। यदि एक बेटी एक अच्छी मनुष्य बनती है तो वह एक अच्छी बहू, एक अच्छी सास बन सकती है।’’

उन्होंने कहा कि डिग्री अपने आप में शिक्षा की समाप्ति नहीं है। राष्ट्रपति ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों ने शिक्षा में कई पहल की हैं और प्रत्येक व्यक्ति को ऐसी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।

आदिवासी समुदाय के लोगों से मिलकर खुशी हुई है

उन्होंने गुमला जिले के बिशुनपुर में एक एनजीओ ‘विकास भारती’ के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें यहां आदिवासी समुदाय के लोगों से मिलकर खुशी हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘देश बदल रहा है और हमें भी बदलना चाहिए। परिवर्तन के लिए संसाधनों की भी जरूरत होती है...जनसंख्या बढ़ रही है। आप अपने बच्चों को शिक्षित करिये और उनमें अच्छे मूल्यों का विकास कीजिए।’’

उन्होंने कहा कि कोई भी बुद्धिमत्ता से ही कौशल प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से नैतिकता भी आती है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 6 August 2026: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, बिहार में भी गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल
JPSC-JSSC Protest: सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया, छात्रों ने रख दी ऐसी शर्त कि बढ़ गया सियासी पारा