झारखंड के सीएम की सदस्यता पर फैसला आने के बाद, पार्टी के पास क्या क्या है विकल्प, जानिए यहां

Published : Aug 25, 2022, 04:02 PM IST
झारखंड के सीएम की सदस्यता पर फैसला आने के बाद, पार्टी के पास क्या क्या है विकल्प, जानिए यहां

सार

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की सदस्यता पर फैसले के बाद सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं। यदि चुनाव लड़ने पर रोक लगी तो पत्नी कल्पना सोरेन को मिल सकती है झारखंड की कमान। इसके अलावा सीएम के दो अन्य करीबी नेता भी किया जा सकता है विचार। 

रांची (झारखंड). खनन लिज मामले में कभी भी राज्यपाल अपना फैसला सुना सकते हैं। राज्यपाल दिल्ली से रांची पहुंच चुके हैं। राज्यपाल के फैसले के बाद अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सदस्यता जाती है ताे उनके पास सुप्रीम कोर्ट जाने का विकल्प रहेगा। झामुमो ने इसके संकेत पहले ही दे दिया है। ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में भारत निर्वाचन आयोग का मंतव्य मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जाने की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के कोर कमेटी के सदस्य मनोज पांडे ने कहा था कि राज्य में एक आदिवासी के बेटे को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने का भाजपा षड्यंत्र रच रही थी। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का मानना है कि हर हाल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ही रहेंगे और इस मामले पर उच्च और उच्चतम न्यायालय में झामुमो जाएगा तथा वहां से न्याय मिलेगा। झामुमो नेता मनोज पांडे ने कहा कि जिस तरह भाजपा के एक सांसद का बयान पहले आ जाता है और निर्वाचन आयोग के फैसले और एक्टिविटी बाद में होती है। उससे साफ है कि संवैधानिक एजेंसियों को भाजपा डिक्टेट कर रही है। 

पत्नी कल्पना सोरेन मजबूत विकल्प, बिहार में लालू ने भी ऐसा ही किया था
राज्यपाल के पास निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट में दो आदेश हो सकते हैँ। पहला यह कि मुख्यमंत्री की सदस्यता को रद्द किया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो सरकार के पास विकल्प होगा कि मुख्यमंत्री दोबारा शपथ ग्रहण कर लें और फिर से उपचुनाव में जीत कर आए। दूसरे फैसले की आशंका के अनुसार मुख्यमंत्री के चुनाव लड़ने पर रोक लग सकती है। अगर ऐसा हुआ तो सरकार पर संकट आ सकती है। ऐसे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का विकल्प पार्टी को खोजना होगा। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को आगे कर सकते हैं। और कल्पना सोरेन को राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। बिहार में लालू प्रसाद यादव ने ऐसा ही किया था, तब बिहार में राबड़ी देवी मुख्यमंत्री बनी थी। 

झामुमो के दो अन्य नेता भी रेस में
फैसला हेमंत सोरेन के खिलाफ गया तो हेमंत सोरेन की विधायकी चली जाएगी। साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा देना पड़ेगा। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि हेमंत सोरेन की जगह कौन लेगा। सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन को पहले विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। जबकि पर्यटन मंत्री जोबा मांझी और परिवहन मंत्री चंपई सोरेन को भी सीएम के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। दोनों सोरेन परिवार के काफी करीबी और विश्वासी हैं।

यह भी पढ़े- झारखंड में सियासी हलचल के बीच सीएम का बयान...संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग लोकतंत्र की नींव पर गहरा कुठाराघात

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

JAC Class 10th Result 2026: कब आएगा झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट? जानें डेट लेटेस्ट अपडेट, कहां-कैसे चेक करें
JAC Board 10th Result 2026: रात में लाइव हुआ झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट, सुबह गायब! मार्कशीट स्क्रीनशॉट हो रहा वायरल