बीजेपी नेता शाहनवाज ने कहा, राहुल गांधी कांग्रेस की कमजोरी, मगर PM मोदी हैं हमारी ताकत

Published : Dec 04, 2019, 08:12 PM ISTUpdated : Dec 04, 2019, 08:39 PM IST
बीजेपी नेता शाहनवाज ने कहा, राहुल गांधी कांग्रेस की कमजोरी, मगर PM मोदी हैं हमारी ताकत

सार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि आज झारखंड चुनाव के लिए महत्वपूर्ण दिन है। खूंटी और जमशेदपुर में जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में अपार भीड़ उमड़ी उससे स्पष्ट है कि इस बार झारखंड में 65 पार करेंगे और सरकार बनाएंगे।

रांची. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को यहां दावा किया कि हमारे पास नरेंद्र मोदी हैं और वह हमारी ताकत हैं जबकि कांग्रेस के पास राहुल गांधी हैं जो उनकी कमजोरी है।

शाहनवाज हुसैन ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जनता ने हमें सिर्फ जनादेश ही नहीं दिया है बल्कि आशीर्वाद भी दिया है। हमारे पास नरेंद्र मोदी हैं, वह हमारी ताकत हैं और कांग्रेस के पास राहुल गांधी हैं, जो उनकी कमजोरी है।’’

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह भ्रम है कि भाजपा में अल्पसंख्यक कम हैं। हमारी पार्टी में किसी भी दूसरी पार्टी के मुकाबले अल्पसंख्यकों की संख्या ज्यादा है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि आज झारखंड चुनाव के लिए महत्वपूर्ण दिन है। खूंटी और जमशेदपुर में जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में अपार भीड़ उमड़ी उससे स्पष्ट है कि इस बार झारखंड में 65 पार करेंगे और सरकार बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भी कुछ पार्टियों ने महागठबंधन बनाकर महाप्रपंच किया था। झारखंड बिहार में महागठबंधन की चर्चा होती थी लेकिन बिहार और झारखंड में महागठबंधन की महा हार हुई।


(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम
कांग्रेस के हाथ से जाएगा एक और राज्य? NDA में शामिल होंगे झारखंड CM?