झारखंड के रामगढ़ में दर्दनाक हादसा: नदी में आई बाढ़ में बह गई स्कूटी और कार, 2 डॉ. की मिली बॉडी

Published : Aug 20, 2022, 05:48 PM ISTUpdated : Aug 20, 2022, 06:19 PM IST
झारखंड के रामगढ़ में दर्दनाक हादसा: नदी में आई बाढ़ में बह गई स्कूटी और कार, 2 डॉ. की मिली बॉडी

सार

झारखंड के परपातू ब्लॉक में 19 अगस्त की रात अचानक से नदी में तेज बाढ़ आने के कारण एक कार और स्कूटी बह गई। हादसे में 6 से 8 लोगों के बहने की आशंका है। पुलिस को अभी तक की खोजबीन में दो शवों की बरामदगी की है। बाकी पीड़ितों के लिए सर्च अभियान जारी है।

रामगढ़ (झारखंड). झारखंड के रामगढ़ में दर्दनाक हादसा सामने आया है। तेज बारिश के कारण पतरातू प्रखंड के हरिहरपुर गांव के समीप 19 अगस्त की देर रात पहाड़ी नदी में अचानक उफान आ गई। इससे नदी के पास रिसॉर्ट के समीप खड़ी एक ऑल्टो कार और स्कूटी बह गई। अगले दिन घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर एक महिला और एक पुरूष का शव मिला। आशंका जताया जा रहा है कि बाढ़ के पानी में कई और लोग बहे होंगे। उनकी तालाश जारी है। बता दें कि झारखण्ड में भारी बारिश से कई जगहों पर भारी तबाही हुई है। पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त है। पतरातू पुलिस और स्थानीय लोग राहत कार्य चला रही है। क्षेत्र में चर्चा है कि तीन वाहनों के पानी में बहने से 6 से 8 लोग पानी में बह गए हैं।

जन्माष्टमी को लेकर लेक के समीप लोगों की थी भीड़
बताते चलें पतरातू लेक रिसॉर्ट और हालिया दिनों बनी इंट्रीविटी रिसोर्ट के समीप लोग अक्सर पिकनिक-पार्टी के लिए जुटते हैं। इसमें काफी संख्या में कई जगहों लोग भी होते हैं। शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी होने की वजह से रिसॉर्ट्स के आसपास काफी संख्या में लोग जुटे थे। बहे लोगों की तलाश में जुटी पुलिस को दो लोगों के शव मिले है।

दोनो ही डॉक्टर थे, जल्द करने वाले थे शादी
इधर पतरातु थाना पुलिस ने दोनों मृतकों की पहचान कर ली है। दोनों ही डाक्टर है। इनका नाम डा देवाशीष रॉबिंसन तिग्गा और डा स्मृति गाड़ी है। दोनों की शादी होने वाली थी। अल्टो कार से पतरातु डैम घूमने आए थे। कार पर सवार अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में कर लिया है। मृतक के जेब से पुलिस को अल्टो कार की चाबी मिली है। इससे संभावना व्यक्त की गई कि मृतक कार का चालक था। कार में ही महिला भी सवार थीं। ग्रामीणों के अनुसार कार पर तीन-चार लोग सवार थे। सुबह को कार सवार लोगों को डैम के आसपास देखा गया था। इस दौरान डैम के आसपास बाइक पर एक युवक-युवती भी घूम रहा था।

स्थानीय गोताखोरों की मदद ले रही पुलिस
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पानी के तेज बहाव में कार व बाइक सवार दोनों बह गए हैं। पुलिस स्थानीय गोताखोरों व ग्रामीणों का सहयोग लेकर कार व बाइक पर सवार अन्य लापता लोगों की खोजबीन कर रही है। कार राँची जिले के कांके सिमरटोली का बताया जा रहा है।

छह से आठ लोगों की बहने की चर्चा
पतरातू पुलिस लगातार अब भी राहत कार्य चला रही है। क्षेत्र में चर्चा है कि तीन वाहनों के पानी में बहने से 6 से 8 लोग पानी में बह गए हैं। लेकिन इस बात की पुष्टि पुलिस नहीं कर रही है। पतरातू पुलिस को अब तक केवल दो लोगों का शव भी बरामद हुआ है। राहत कार्य में स्थानीय लोग भी पुलिस का बढ़ चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन अब भी शक के आधार पर अन्य लोगों की खोजबीन में लगी है।

अब तक केवल दो शव बरामद
जिला पुलिस का कहना है कि अभी तक पुलिस को केवल 2 लोगों का शव ही बरामद हुआ है। पतरातू में हुए इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। भारी बारिश के बीच भी लोग घटना स्थल की ओर जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद कई वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल की ओर कूच कर गए हैं। बताया जाता है कि कार सवार लोग चाइबासा से पतरातू घूमने आये थे।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

JAC Class 10th Result 2026: कब आएगा झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट? जानें डेट लेटेस्ट अपडेट, कहां-कैसे चेक करें
JAC Board 10th Result 2026: रात में लाइव हुआ झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट, सुबह गायब! मार्कशीट स्क्रीनशॉट हो रहा वायरल