झारखंड में लोगों ने 3 महिलाओं को मार डाला, दी ऐसी खौफनाक सजा की खून से सन गईं लाशें

झारखंड के रांची जिलें के सोनाहातू थाना क्षेत्र में तीन महिलाओं की जघन्य हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उनको डायन  बिसाहू होने के शक के चलते पीट पीटकर लोगों ने मार डाला। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किए है।

Sanjay Chaturvedi | Published : Sep 5, 2022 5:14 AM IST / Updated: Sep 05 2022, 12:20 PM IST

रांची (झारखंड): झारखंड में डायन बिसाही के आरोप में तीन वृद्ध महिलाओं की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीनों महिलाओं की पीट-पीट कर हत्या की गई और शव का गांव से दूर पहाड़ पर फेंक दिया गया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो वृद्ध महिलाओं के शव बरामद कर लिया है जबकि एक वृद्ध महिला का शव बरामद नहीं हो पाया है। घटना रांची जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र के राणाडीह गांव की है।

तीन महिलाओं की गई जान
मृतकों में रायलू देवी, ढोली देवी और आलोमनी देवी शामिल है। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और मृतका रायलू देवी के पति अभिमन्यू सिंह मुंडा और एक ग्रामीण मुचीराम मुंडा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने रायलू जेवी और ढोली देवी का शव बरामद कर लिया है।  जबकि आलोमनी देवी का शव बरामद नहीं हुआ है। पुलिस गांव में कैंप की हुई है। इधर, घटना के बाद से गांव के सभी पुरुष फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस और भी ग्रामीणों को गिरफ्तार कर सकती है। 

क्यों की हत्या
जानकारी के अनुसार एक सितंबर की रात गांव के एक युवक राज किशोर सिंह मुंडा (18) की सांप के काटने से मौत हो गई थी। झाड़ फूंक के लिए ग्रामीण उसे ओझा के पास ले गए। ओझा द्वारा कहा गया कि गांव में डायन का प्रकोप है। गांव की कुछ महिलाएं डायन-बिसाही का काम कर रही है। जिस घर में डायन रहती है उस घर में 24 घंटे के भीतर एक और घटना घट सकती है। इसके अगले ही दिन अभिमन्यू सिंह मुंडा के पुत्र ललित सिंह मुंडा (19) को एक सांप ने डंस लिया। जिसके बाद ओझा की बातों पर विश्वास करते हुए ग्रामीण एकजुट हुए और अभिमन्यू सिंह मुंडा की पत्नी रायलू देवी को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई के दौरान रायलू देवी ने ग्रामीणों को और दो महिलाओं का नाम बताया। जिसके बाद तीनों को ग्रामीण गांव से दूर पहाड़ पर ले गए और तीनों की पीट-पीट कर हत्या कर दी। 

क्या कहती है पुलिस
सोनाहातू थाना प्रभारी मुकेश हेंब्रम के अनुसार रविवार को तीनों महिलाओं की हत्या की गई। रायलू देवी के ससुराल वालों की निशानदेही पर उसके पति अभिमन्यू सिंह मुडा समेत दो ग्रामीणों को गिरफ्तार किया गया है। निशानदेही पर दो शव बरामद कर लिया गया है। घटना के बाद से गांव के सभी पुरुष फरार हैं। गांव में सिर्फ महिलाएं ही हैं जो घटना के बारे में कुछ भी बताने से बच रही हैं। इधर, घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है। तीन वृद्ध महिलाओं की डायन-बिसाही के आरोप में हत्या किया जाना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ेृ- सुहागरात पर सफेद चादर बिछाकर दुल्हन का कराया वर्जिनिटी टेस्ट, फेल हुई तो दूल्हे ने पार की सारी हदें...

Share this article
click me!