IAS पूजा सिंघल से 9 घंटे की पूछताछ, जानिए ईडी के वो तीखे सवाल जिनसे हुईं परेशान

Published : May 11, 2022, 07:36 AM IST
IAS पूजा सिंघल से 9 घंटे की पूछताछ, जानिए ईडी के वो तीखे सवाल जिनसे हुईं परेशान

सार

2015 में पूजा ने 3.96 लाख सुमन सिंह के अकाउंट में ट्रांसफर किए। 2016 में 6.39 लाख रुपए संतोष क्रशर मेटल वर्क्स के खाते में ट्रांसफर किए गए। 2017 में 6.22 लाख रुपए राधे श्याम एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड के खाते में भेजे गए। तीनों खाते सुमन कुमार सिंह से जुड़े हैं।

रांची : झारखंड (Jharkhand) की चर्चित IAS अफसर पूजा सिंघल (Pooja Singhal) से ED ने मंगलवार को 9 घंटे की लंबी पूछताछ की। उनके पति अभिषेक झा और सीए सुमन कुमार से भी कई सवाल-जवाब हुए। जानकारी मिल रही है कि पूछताछ के दौरान पूजा सिंघल कई बार असहज भी दिखाई दीं। कई सवाल ऐसे भी थे, जिनका वो जवाब तक नहीं दे पाईं। पूजा को मंगलवार सुबह 11.15 बजे ईडी के दफ्तर बुलाया गया। इसी समय वह पहुंच भी गई थी और रात सवाल आठ बजे के करीब बाहर निकली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले दिन उनसे मनरेगा घोटाले से जुड़े सवाल पूछे गए। आज एक बार फिर उनसे पूछताछ हो सकती है।

पूछताछ के दौरान क्या हुआ
ईडी के अधिकारियों ने पूजा सिंघल, अभिषेक झा और सुमन कुमार तीनों को एकसाथ बिठाकर पूछताछ की। पूछा गया कि पूजा के DC रहते हुए उनके खाते में 1.43 करोड़ रुपए कहां से आए? मनरेगा घोटाले के वक्त पूजा सिंघल ही खूंटी की तत्कालीन उपायुक्त थी, तब भी 18.06 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ था। लेकिन इन सवालों का जवाब न पूजा दे पाईं, न उनके पति और ना ही उनका सीए।

पूजा सिंघल ने करप्शन के आरोप पर क्या बोला
ईडी के अधिकारियों के सवाल के जवाब में सिंघल ने बताया कि उन पर भ्रष्टाचार के कोई आरोप नहीं है। उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए राज्य सरकार ने एक जांच समिति बनाई थी। जिसकी तरफ से उन्हें क्लीन चिट मिल गई थी। उन्होंने कहा कि तब उन्होंने जो जवाब दिए थे, उस पर आग भी कायम हैं। ईडी चाहे तो उसकी कॉपी लेकर देख सकती है। वहीं, सुमन ने बताया कि जो भी पैसे मिले हैं, उसके नहीं हैं। जबकि इससे पहले उसने कहा था कि पैसे उसके ही हैं।

राम विनोद सिन्हा से कनेक्शन
ईडी के अधिकारियों ने अपने एक और सवाल में पूजा सिंघल से पूछा कि आप पहले गिरफ्तार हो चुके इंजीनियर राम विनोद प्रसाद सिन्हा को बहुत प्रोटेक्ट करती हैं। उसने ही बताया कि पांच प्रतिशत कमीशन उपायुक्त के दफ्तर पहुंचता था। इसके जवाब में सिंघल अधिकारियों से खुद ही सवाल कर बैठीं कि क्या राम विनोद प्रसाद सिन्हा ने उनका नाम लिया था? कहीं, ऐसा तो नहीं कि इस मामले में उनका नाम जोड़ने की कोशिश हो रही है। 

राज्य सरकार को अपनी इमेज की चिंता
बता दें कि झारखंड की खनिज सचिव पूजा सिंघल की इस मामले में गिरफ्तारी हो सकती है। जबकि राज्य सरकार को अपनी इमेज की चिंता सताए जा रही है। यही कारण है कि वह पूजा सिंघल पर एक्शन ले सकती है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने मुख्य सचिव सुखदेव सिंह समेत अन्य आला अधिकारियों के साथ चर्चा भी की है। आज कैबिनेट की बैठक भी होने वाली है। कहा जा रहा है कि अगर सिंघल पर ईडी का शिकंजा कसता है तो हेमेंत सोरेन सरकार उन्हें सस्पेंड कर सकती है।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, शुक्रवार को ईडी ने पूजा सिंघल और उनके करीबियों से जुड़े 25 ठिकानों पर दबिश दी थी। उनके सीए सुमन सिंह के पास से 19.31 करोड़ कैश मिले थे। इसके बाद सुमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में ईडी ने जानकारी दी थी कि मनरेगा घोटाले के दौरान पूजा सिंघल कई जिलों में डीसी थीं, तब उनके और उनके पति के खाते में 1.43 करोड़ रुपए थे। इसी मामले में उनसे पूछताछ चल रही है।

इसे भी पढ़ें-झारखंड में महिला IAS पूजा सिंघल के घर मिली नोटों की खान, इतने सारे नोट गिनने ED को मंगानी पड़ी मशीन

इसे भी पढ़ें-IAS पूजा सिंघल: सबसे कम उम्र में बनी ऑफीसर, तलाक के बाद सोशल मीडिया दोस्त से की दूसरी शादी

 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम
कांग्रेस के हाथ से जाएगा एक और राज्य? NDA में शामिल होंगे झारखंड CM?