पीएम मोदी के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिंया से मिले रांची के MP संजय सेठ, झारखंड के लिए की ये मांग

झारखंड की राजधानी रांची में पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन व इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस मीटिंग में सांसद संजय सेठ ने क्षेत्र की समस्याों पर चर्चा की। साथ ही हवाई यात्रियों की सुवधिओं के विस्तार के लिए ज्ञापन सौंपा

Sanjay Chaturvedi | Published : Aug 13, 2022 4:11 PM IST

रांची (झारखंड). रांची के सांसद संजय सेठ ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। अपने क्षेत्र और राज्य की समस्याओं पर उनसे चर्चा की। संजय सेठने रांची में हवाई यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार करने को कहा। सांसद ने कहा कि रांची से नॉर्थ ईस्ट के लिए सीधी विमान सेवा आरंभ की जाए, ताकि धार्मिक यात्राओं, व्यावसायिक कार्यों व अन्य उद्देश्यों से बाहर जाने वाले नागरिकों का आवागमन आसान हो सके। 

रांची से दुबई, बैंकॉक व थाईलैंड के लिए शुरू हो विमान सेवा
सांसद संजय सेठ ने केंद्रीय मंत्री से कहा रांची से साप्ताहिक दुबई, बैंकॉक व थाईलैंड के लिए भी विमान सेवा शुरू करनी चाहिए। सांसद संजय सेठ ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि रांची से दरभंगा, बनारस, जयपुर, भोपाल, गोवा, देवघर के लिए सीधी विमान सेवा आरंभ किए जाने की आवश्यकता है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पार्किंग बड़ी समस्या है। भीड़ बढ़ने के बाद एयरपोर्ट पर वाहन पार्किंग मुश्किल हो जाता है। इसके लिए पार्किंग एक्सटेंशन करने की जरूरत है। यह सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी बेहद जरूरी है। 

जेट एयरवेज की सेवा जल्द से जल्द शुरू हो
रांची सांसद ने कहा- रांची से साप्ताहिक दुबई, कॉक व थाईलैंड के लिए विमान सेवा शुरू होने पर पर्यटन के उद्देश्य से इन देशों में जाने वाले नागरिकों की यात्रा आसान हो जाऐगा। भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से जेट एयरवेज ने अपनी सुविधाएं देने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इस दिशा में सार्थक पहल की जाए ताकि जल्द से जल्द जेट एयरवेज की सेवा यहां से शुरू हो सके। रांची से बड़ी मात्रा में सब्जियां व फल देश के कई राज्यों को भेजे जाते हैं। प्रचार-प्रसार के अभाव में किसान इस योजना का लाभ नहीं उठा पाते हैं। स्थानीय एयरपोर्ट प्रबंधन को इस बाबत निर्देश दिया जाए कि भारत सरकार की इस योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करें। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इसके प्रति जागरूक करें ताकि अधिक से अधिक किसान सीधे इस सेवा का लाभ उठा सकें। 

बीते दिनों पीएम से मिले थे संजय सेठ
बता दें कि बीते दिनों रांची के सांसद संजय सेठ ने पीएम नरेंद्र मोदी से दिल्ली जाकर मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने उन्हें अपने क्षेत्र में बच्चों के लिए टॉय बैंक खाेलने को कहा था। पीएम की बात मानकर संजय सेठ ने अपने क्षेत्र में बीते दिनों टॉय बैंक भी खोले हैं। उसके बाद सांसद ने ज्योतिरादित्य सिंघिया से मुलाकात की है।

यह भी पढ़े-  झाड़ियों से आ रही थी चीखने की आवाज, ग्रामीण नजारा देख कर रह गए हैरान, सीवान में दर्दनाक घटना

Share this article
click me!