पूर्व आईएएस की पत्नी व भाजपा नेत्री मेड पिटाई आरोपः मामला उजागर होने के बाद पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

Published : Aug 30, 2022, 09:13 PM IST
पूर्व आईएएस की पत्नी व भाजपा नेत्री मेड पिटाई आरोपः मामला उजागर होने के बाद पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

सार

झारखंड की भाजपा नेता व पूर्व आईएएस की पत्नी  सीमा पात्रा पर अपनी मेड के साथ अत्याचार करने के मामले में बीजेपी ने चुप्पी साधी हुई है। वहीं उनके राष्ट्रपति सहित कई बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें वायरल हो रही है। अब परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने उनकी पार्टी पर हमला बोला है।

रांची (झारखंड). झारखंड में अंकिता सिंह हत्याकांड पर सरकार को घरेने वाली बीजेपी भाजपा नेत्री सीमा पात्रा पर लगे आरोपों को लेकर चुप्पी साधे हुई है। भाारतीय जनता पार्टी के किसी भी बड़े नेता की तरफ से इस मामले किसी तरह का कोई बयान नहीं आया। वहीं झामुमो इस मामले पर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगा रहा है। इसी बीच सेवानिवृत आईएएस महेश्वर पात्रा की पत्नी व भाजपा नेत्री सीमा पात्रा की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सहित बीजेपी के बड़े-बड़े नेतओं के साथ तस्वीरें वायरल हो रही है। मामला सामने आने के बाद से ही राजय में सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा आदिवासी महिला के साथ होने वाली दरिंदगी को लेकर लगातार सवाल उठा रहा है।

परिवहन मंत्री ने साधा बीजेपी पर निशाना
झारखंड के परिवहन मंत्री और झामुमो के बड़े नेता चंपई सोरेन ने भाजपा नेत्री सीमा पात्रा पर लगे आरोपों के बाद भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा की बेटी पढ़ाओं, बेटी बचाओ की संयोजिका सीमा पात्रा आठ सालों से एक आदिवासी बेटी पर बेइंतहा अत्याचार कर रही है। उसकी घटिया मानसिकता को हस स्तर पर संरक्षण मिल रहा है, इसका अंदाजा उन तस्वीरों से लगाया जा सकता है जिसमें सीमा पात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राष्ट्रपमि द्रोपदी मुर्मू, मनोज तिवारी सहित अन्य लोगों के साथ नजर आ रही है। हमारी सरकार में पुलिस ने कभी भी बेटियों के मामले में कोई भेदभाव नहीं किया। इस मामले में भी झारखंड की पुलिस कार्रवाई कर रही है। लेकिन अफसोस होता है कि कुछ सिर्फ तभी मामला उठाते हैं जब उन्हें राजनैतिक फायदा हो। अपने कार्यकर्ताओं तथा अपनी सरकार में घटी घटनाएं दिखाई नहीं देती।

बीजेपी ने सीमा को पार्टी से निकाला 
मामला उजागर होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने सीमा पात्रा को बीजेपी पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने यह कार्रवाई की है। सीमा पात्रा पर पर एक लड़की के साथ अत्याचार और हैवानियत की सारी सीमाएं पार करने का आरोप लगा है। सुनीता का गंभीर हालत में रिम्स में इलाज चल रहा है। सुनीता ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेत्री ने उन्हें काफी प्रताड़ित किया है. मारपीट कर उसके दांत तोड़ दिए गए. उसे गर्म तावा से दागा गया। इतना ही नहीं फर्श पर पेशाब तक उसे जीभ से साफ करवाया गया। कुछ दिन पहले पुलिस ने सुनीता को भाजपा नेत्री के घर से मुक्त कराया था। सुनीता की जख्मों की जांच फोरेंसिक टीम करेगी। मामला सामने आने के बाद पुलिस भी रेस हो गई है। 

 कमरे में बंद रखती थी मैडम, काम करने दिल्ली भी गई
अपनी पीड़ा बताते हुए सुनीता ने मीडिया को बताया है कि वह गुमला की रहने वाली है। मैडम सीमा पात्रा के दो बच्चे हैं। बेटी की दिल्ली ने जॉब लगी तो वह 10 साल पहले घर में काम करने दिल्ली गई। 6 साल पूर्व वह रांची वापस आ गई। सुनीता रोकर के घर में काम करती थी। मैडम ने उसे किस बात की सजा दी इसकी जानकारी उसे भी नहीं है। उसे खाना तक नहीं दिया जाता था। उसे कमरे में बंद कर रखा गया था। बिना बात के उसके साथ मारपीट की गई। उसे इतना प्रताड़ित किया गया कि वह चल भी नहीं पाती थी। वह फर्श पर घिसट-घिसट कर चलती थी।

यह भी पढ़े- आखिर क्या चल रहा है CM अशोक गहलोत के मन में....अपनी ही सरकार में खाली करा रहे कांग्रेस कार्यालय?

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ranchi Weathe Today: 22 जनवरी को रांची का मौसम कितना बदलेगा? क्या ठंड नहीं पड़ेगी
Ranchi Weather Today: 21 जनवरी को रांची में कितनी तेज रहेगी शीतलहर? जानिए मौसम का हाल