भयंकर शादियांः कहीं सुना है कि सात फेरे के बाद दुल्हन ने शादी तोड़ दी हो, लेकिन यह कांड यहां हुआ..

Published : Jun 08, 2022, 09:00 AM IST
भयंकर शादियांः कहीं सुना है कि सात फेरे के बाद दुल्हन ने शादी तोड़ दी हो, लेकिन यह कांड यहां हुआ..

सार

शादी टूटने की वजह वैसे तो दूल्हा-दुल्हन में आपसी मनमुटाव, दहेज की मांग या फिर लड़का-लड़की में किसी न किसी कमी को माना जाता है, लेकिन कई बार इसकी वजह कुछ और ही होती है। 'भयंकर शादियां' सीरीज की नौवीं कड़ी में साल भर पहले झारखंड के रांची में हुए एक ऐसे ही केस के बारे में बता रहे हैं। 

Tragic Wedding: शादी जैसा रिश्ता वैसे तो जन्म-जन्मांतर का होता है, लेकिन कई बार ये रिश्ता अंजाम तक पहुंचने से पहले ही टूट जाता है। शादी टूटने की वजह वैसे तो दूल्हा-दुल्हन में आपसी मनमुटाव, दहेज की मांग या फिर लड़का-लड़की में किसी न किसी कमी को माना जाता है, लेकिन कई बार इसकी वजह कुछ और ही होती है। Asianet News ने शादियों को लेकर एक सीरीज 'भयंकर शादियां' शुरू की है। इसमें हम उन शादियों के बारे में बात करेंगे, जिनका अंजाम बेहद बुरा या फिर चौंकाने वाला रहा। इस सीरीज की नौवीं कड़ी में साल भर पहले झारखंड के रांची में हुए एक ऐसे ही केस के बारे में बता रहे हैं। 

झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा में सालभर पहले एक ऐसा वाकया सामने आया, जब दुल्हन ने सात फेरे लेने के बाद शादी तोड़ दी। दरअसल, रांची के रहने वाले एक लड़के की शादी धुर्वा की लड़की से तय हुई थी। शादी के पहले छेका की रस्म हुई और उसके बाद विवाह की तारीख निकलवाई गई। 

घरातियों ने जमकर किया बरात का स्वागत :
शादी वाले दिन दूल्हा बरात के साथ दुल्हन के घर पहुंचा। बरातियों के धुर्वा पहुंचते ही घरातियों ने दिल खोलकर उनकी आवभगत की। बरातियों के स्वागत में लड़की पक्ष ने अपनी तरफ से कोई कमी नहीं रखी। बराती भी अपना स्वागत-सत्कार देख फूले नहीं समा रहे थे। 

धूमधाम से हुई जयमाला और फेरों की रस्में : 
बरात के स्वागत के बाद दोनों पक्षों ने जयमाला की तैयारी शुरू की। इसके लिए दुल्हन को उसकी सहेलियां स्टेज पर लेकर पहुचीं। धूमधाम से जयमाला की रस्म हुई और उसके बाद मंडप में शादी की तैयारियां शुरू हो गई। दूल्हा-दुल्हन ने पूरे विधि-विधान के साथ मंडप में सात फेरे लिए। 

सिंदूरदान की रस्म में बिदक गई दुल्हन : 
सात फेरे लेने के बाद जब सुबह-सुबह सिंदूरदान की रस्म निभाई जा रही थी तभी अचानक दुल्हन बिदक गई। दुल्हन ने चौक पर ही खड़ी हुई और बोली कि मुझ लड़का पसंद नहीं है। इतना कहते हुए वो वहां से सीधे अपने घर के भीतर चली गई। दुल्हन के अचानक इस तरह शादी से मना करने पर दोनों पक्ष को कुछ समझ ही नहीं आया कि ये हो क्या गया?

अपना मुंह लिए लौट गया दूल्हा : 
दुल्हन के इस तरह शादी से मना करने के बाद दूल्हे के पिता ने नाराजगी भरे लहजे में कहा कि अगर ये शादी नहीं होगी तो हमारा अब तक का पूरा खर्च आपको देना होगा। इसी बीच किसी ने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस की समझाइश के बाद भी मामला नहीं सुलझा तो वर पक्ष दूल्हे और बरात के साथ अपना मुंह लिए लौट गया। 

इकलौती बेटी, नहीं कर सकते जोर-जबर्दस्ती : 
वहीं दुल्हन के माता-पिता ने कहा कि उनकी बेटी को लड़का पसंद नहीं आया। हालांकि, उसने ये बात पहले नहीं बताई वरना बात यहां तक पहुंचती ही नहीं। वो हमारी इकलौती बेटी है, इसलिए हम उसके साथ जबर्दस्ती भी नहीं कर सकते। अगर वो हमें बता देती कि शादी नहीं करनी है तो हम लड़केवालों को पहले ही बता देते।

ये भी देखें : 
भयंकर शादियां: क्या पता था दुल्हन की मौत एक ढोकले से हो जाएगी, बहुत दर्दनाक हुआ..

भयंकर शादियां: जयमाल के वक्त दूल्हे की बॉडी में एक हरकत देख खराब हो गया दुल्हन का मूड


 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम
कांग्रेस के हाथ से जाएगा एक और राज्य? NDA में शामिल होंगे झारखंड CM?