झारखंड दौरे पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, जनजातीय कार्यक्रम के बाद गुरुवार को कांग्रेस भवन में हुआ स्वागत

Published : Aug 11, 2022, 08:22 PM ISTUpdated : Aug 11, 2022, 08:23 PM IST
झारखंड दौरे पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, जनजातीय कार्यक्रम के बाद गुरुवार को कांग्रेस भवन में हुआ स्वागत

सार

झारखंड की यात्रा के समय छत्तीसगढ़ की यात्रा पर है। पहले जनजातीय कार्यक्रम में शामिल हुए फिर गुरुवार के दिन उनका स्वागत कांग्रेस भवन में किया गया। यहां पर बोले- पार्टी को कितना भी परेशान किया जाये, हम जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे।

रांची (झारखंड). छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झारखंड दौरे पर है। इस दौरान जनजातिय सम्मेलन में भाग लेने के बाद गुरुवार को कांग्रेस भवन पहुंचे। जानकारी के अनुसार कांग्रेस द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव मनाने के लिए राज्यभर में गाैरव दिवस मनाया जा रहा है। इसी में भाग लेने सीएम भूपेश बघेल झारखंड आए हैं। इसी क्रम में भूपेश बघेल रांची के कांग्रेस भवन पहुंचे। वहां उनका अभिनंदन किया गया। समारोह में कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, मंत्री बन्ना गुप्ता, जयमंगल सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, अमूल्य नीरज खलखो, रविंद्र सिंह, केशव महतो कमलेश, गजेंद्र सिंह, भानू प्रताप बड़ाईक, उज्जवल तिवारी, वारिश कुरैसी, शशिभूषण राय, निरंजन पासवान, जगदीश साहु, जगरनाथ साहू समेत कई नेता मौजूद थे। 

कांग्रेस आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रयासरत
कांग्रेस भवन में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आदिवासी वन संपदा और पर्यावरण के प्रहरी के रूप में जाने जाते हैं। कांग्रेस शुरू से आदिवासियों के उत्थान और उन्हें हक दिलाने के लिए प्रयासरत रही है। झारखंड में पहली बार जनजातीय महोत्सव आयोजित होना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी बेतहाशा वृद्धि हो रही है। इस पर केंद्र सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा कि चाहे कितना भी परेशान किया जाये, कांग्रेस जनता के मुद्दे को उठाती रहेगी। हम डरने और पीछे हटने वाले में नहीं हैं। अग्निपथ योजना से युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। खेती-किसानी के साथ ट्रांसपोर्टिंग भी महंगा हो गया है। 

छत्तीसगढ़ देश का रोल मॉडल 
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज पूरे देश का रोल मॉडल बना है। आज हम एक मुख्यमंत्री का नहीं, बल्कि देश के विकास के मॉडल को सम्मानित कर रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि आज पूरा देश छत्तीसगढ़ के विकास को देख रहा है। जहां किसान, नौजवान, महिलाएं, आर्थिक रूप पिछले सरकारी योजानाओं का लाभ उठा कर मजबूत हो रहे हैं।


 
बुधवार को गौरव यात्रा को भी किया संबोधित
बुधवार को छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने रांची महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से भारत जोड़ो अभियान के तहत निकाली गयी गौरव यात्रा को संबोधित किया। उन्होंने कहा- प्रतिकूल मौसम में भी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक है। ऐसे ही कार्यकर्ताओं की जरूरत हर नगर एवं जिला संगठन को है। गौरव यात्रा घाघरा, कुसई चौक, डोरंडा एजी मोड़, हिनू पुल, हिनू चौक होते हुए बिरसा चौक तक गयी। बघेल ने कर्पूरी ठाकुर व बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़े- झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा नियमावली में संशोधन के लिए सरकार ने बनाई कमेटी, हो सकते हें बड़े बदलाव

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

रांची में CA बेटे की मौत, जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष कर रही वकील मां और बेटी
Ranchi Weather Update: 26 जनवरी को रांची में कितनी पड़ेगी ठंड? जानिए आज के मौसम का पूरा हाल